Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज (रविवार) सुबह 11 बजे अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश और दुनिया के लोगों को संबोधित करेंगे. साल 2026 का यह दूसरा और इस कार्यक्रम का कुल 131वां एपिसोड है.

Weather update: फरवरी के अंत में देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दक्षिण भारत में लो-प्रेशर सिस्टम के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम RRTS यानी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी स्वयं शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर सुविधाओं का जायजा लेंगे.

यूपी आए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम कर रहा है. 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे, जनवरी में इंडिया एनर्जी समिट और हाल ही में ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट ने दुनिया का ध्यान खींचा.

मणिपुर के थानलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

राजस्थान की धरती वीरता और शौर्य की कहानियों से भरी पड़ी है. इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है भटनेर का किला, जिसे आज हनुमानगढ़ किले के नाम से जाना जाता है. राजपूतों से लेकर मुगलों तक कई शासकों ने इस किले पर राज किया, लेकिन सदियों के आक्रमणों के बावजूद यह किला आज भी मजबूती से खड़ा है और अपने गौरवशाली इतिहास की गवाही देता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस दावे को खारिज किया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ हुए भारत के हाल के व्यापार समझौते किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे.

नई दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसे शर्मनाक और निंदनीय करार दिया.

लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की मांग की. उन्होंने भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन करते हुए जी4 (भारत, ब्राजील, जर्मनी, जापान) की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

PM मोदी ने ग्रेटर नोएडा में HCL-Foxconn चिप प्लांट का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने जोर दिया कि तकनीक ही 21वीं सदी की ताकत होगी. उन्‍होंने कहा- विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बहुत जरूरी. 3700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश होगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital