Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में छात्रों और युवाओं से संवाद किया. उन्होंने कहा कि मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता और परीक्षा में घबराना जरूरी नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को डिजिटल अरेस्ट और वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. पीएम ने बताया कि केवल अपने बैंक की शाखा या आधिकारिक ऐप से ही केवाईसी और रिकेवाईसी करें, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक जानकारी किसी को नहीं दें.

Pm Modi criticises Congress: मेरठ में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वैश्विक मंच को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया.

अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल ने रचा इतिहास! मंत्री अनिल विज के भाई राजिंदर विज की साढ़े तीन घंटे चली जटिल सर्जरी में 4 स्टेंट डाले गए. कैल्शियम जमा होने के बावजूद डॉक्टरों ने बिना बाईपास सर्जरी के मरीज को स्वस्थ कर घर भेज दिया.

शहडोल के राजेश्वरी दुर्गा मंदिर के पुजारी आशीष तिवारी पर शादी का झांसा देकर 8 साल तक दुष्कर्म करने और जातिगत गालियां देने का आरोप लगा है. FIR दर्ज होने पर आरोपी फरार है.

दिल्ली से मेरठ के बीच लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम का अब हमेशा के लिए 'दी एंड' हो गया है. रविवार को पीएम मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर को पूरी तरह से खोल दिया है.

Assam Politics After Bhupen Borah Joins BJP: असम में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए. राहुल गांधी का फोन कॉल बेअसर रहा और सीएम हिमंत का मास्टरस्ट्रोक सही साबित हुए. पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी और जानें असम की सियासत में क्या होगा असर?

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जिक्र करते हुए कनाडा, अमेरिका, ओमान और अन्य देशों की टीमों में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना की.

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में कहा कि भारत गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर अपनी संस्कृति को महत्व दे रहा है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी को ‘राजाजी उत्सव’ मनाने की घोषणा की और देशवासियों से त्योहारों में स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की.

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में ऑर्गन डोनेशन की प्रेरक कहानियां साझा कीं. उन्होंने केरल की 10 माह की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम का उल्लेख किया, जिसके माता-पिता ने अंगदान कर कई लोगों की जिंदगी बचाई.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital