Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

अजित पवार के असामयिक निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में सन्नाटा तो भर दिया है, लेकिन पर्दे के पीछे शरद पवार के साथ एनसीपी के एकीकरण की बातचीत अंतिम दौर में थी. 8 फरवरी को विलय का औपचारिक ऐलान होना था, जिससे सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल सकता था.

बीएचयू में गुरुवार शाम जन्माष्टमी के पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ. लाठी-डंडों और पत्थरों के बीच घिरे कैंपस को संभालने के लिए पीएसी बुलानी पड़ी. चीफ प्रॉक्टर का डंडा लेकर छात्रों को समझाने वाला वीडियो चर्चा में है.

India Bangladesh Border: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि वह नौ सीमावर्ती जिलों में अधिग्रहित जमीन 31 मार्च तक BSF को सौंपे. अदालत ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च है और देरी का कोई औचित्य नहीं है.

जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम ने पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कोहरा, यूपी और बुंदेलखंड में गलन भरी ठंड, पंजाब में शीतलहर, हिमाचल में बर्फबारी और कश्मीर में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

Arhan Bagati: गणतंत्र दिवस 2026 पर अर्हान बगाती को जम्मू-कश्मीर सरकार का राज्य पुरस्कार मिला. सामाजिक सुधार, सार्वजनिक नीति, पर्यटन और वैश्विक मंचों पर उनकी सक्रिय भूमिका चर्चा में है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय गोवा दौरे पर संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. दौरे का फोकस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद है.

सर्वोच्च न्यायालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है. विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत करते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2026 पेश किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आर्थिक सर्वेक्षण को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था की ताकत का प्रमाण बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ फरवरी के पहले सप्ताह में नई दिल्ली में होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2026 पेश किया, जिसमें मजबूत जीडीपी वृद्धि, समावेशी विकास और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आर्थिक स्थिरता को उजागर किया गया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital