राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श आज भी देश को दिखाते राह
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनके राष्ट्र, संस्कृति और लोकतंत्र के लिए किए गए आजीवन संघर्ष और आपातकाल के दौरान निभाई गई साहसिक भूमिका को याद किया.
Republic Day 2026: कैसे तय होता है गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का नाम? जानें 6 महीने की पूरी प्रक्रिया
गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि बनना सिर्फ एक औपचारिक न्योता नहीं, बल्कि भारत की गहरी कूटनीति का हिस्सा है. 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' की थीम पर मना रहा है, जिसमें यूरोपीय संघ के दो बड़े नेता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
CM नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर अमित शाह ने दी बधाई, बोले- ‘आपके नेतृत्व में हरियाणा की समृद्धि को मिल रही नई गति’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी. अमित शाह ने प्रदेश की समृद्धि और सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा.
‘जमीनी अनुभव से हो रहा कल्याण’, नायब सैनी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का खास संदेश
PM Modi On Nayab Singh Saini Birthday: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर PM मोदी ने उनके 'जमीनी अनुभव' की तारीफ की. अमित शाह, राजनाथ सिंह और दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने भी दी शुभकामनाएं.
नालासोपारा में ममता शर्मसार: पत्थर से सिर कुचलकर मां ने ही ले ली 15 साल की बेटी की जान
नालासोपारा में ममता शर्मसार: मां ने सील-बट्टे से वार कर ली 15 साल की बेटी की जान. महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां संतोष भवन इलाके में एक मां ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी अंबिका की कथित तौर पर हत्या कर दी.
पीएम मोदी बोले- ‘प्रकृति और संस्कृति का संगम है हिमाचल’, 56वें स्थापना दिवस पर दी बधाई
Himachal Pradesh 56th Statehood Day: पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'हरित हिमाचल' के निर्माण का संकल्प दोहराया.
‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रहें नागरिक’, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी की अपील
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक अधिकार नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है.
मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अमित शाह
आज पूरा देश राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सही वोट देश को सही दिशा दिखा सकता है और मजबूत लोकतंत्र की नींव रखता है.
नवादा में जमीन विवाद पर चचेरे भाइयों में झगड़ा, बुजुर्ग की संदिग्ध मौत
Bihar News: नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच झगड़े में 60 वर्षीय उमा राम की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है.
‘आदिवासी ही हमारे धर्म के मूल’, पूजा पद्धतियों पर मोहन भागवत का बड़ा संदेश
RSS Chief Mohan Bhagwat Speech: मोहन भागवत ने रांची में कहा कि आदिवासी हमारे धर्म के मूल हैं. उन्होंने कहा कि पूजा पद्धति अलग होने से कोई गैर-हिंदू नहीं हो जाता. दूसरों की पूजा का सम्मान करना ही भारत का सार है.







