Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें आज रविवार को पटना सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया. शनिवार की देर रात उन्हें पटना के बेउर जेल ले जाया गया.

Darbhanga Rape Murder Case: बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या. आरोपी विकास महतो गिरफ्तार. प्रदर्शनकारियों का हंगामा, एसडीएम घायल.

RSS प्रमुख बनने के लिए जाति मायने नहीं रखती, केवल हिंदू पहचान और योग्यता आवश्यक है. मोहन भागवत ने मुंबई में यह बयान दिया और संघ की नीति पर प्रकाश डाला.

India-Malaysia 6 Bilateral Agreements: प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने 6 बड़े द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए. समझौते व्यापार, निवेश, डिजिटल भुगतान, सुरक्षा, पर्यावरण और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देंगे. भारत ने मलेशिया में पहला वाणिज्य दूतावास खोलने और थिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने की घोषणा की.

दिल्ली जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों में अग्रणी शहर बनेगा. सीएम रेखा गुप्ता ने ई-बसों और नए चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना की घोषणा की. यह कदम राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने में मदद करेगा.

दिल्ली से जैसलमेर आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस रविवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची. जेठा-चांधन स्टेशन के पास चलती ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया.

Surajkund Mela Accident Updates: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान झूला गिरने से एक पुलिस कर्मी की मौत और 12 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है. मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाएगा, परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के बीच कुआलालंपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत की है. इस मुलाकात में व्यापार, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ भविष्य की तकनीकों जैसे AI और सेमीकंडक्टर पर विशेष जोर दिया गया.

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए एक बार फिर बिना शर्त माफी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकते देख, मंत्री ने इसे 'देशभक्ति का जोश' बताते हुए भविष्य में अपनी भाषा पर संयम रखने का वादा किया है.

Today Weather: उत्तर भारत का मौसम अब साफ तौर पर ट्रांजिशन फेज में प्रवेश कर चुका है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी की तीव्रता कम हो रही है और दिन में धूप से गर्माहट महसूस होने लगी है. हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड और कोहरा अब भी बना हुआ है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital