Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

उत्तर भारत में ठंड का दूसरा दौर शुरू होने वाला है. दिल्ली में भले ही कोहरा कम हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. दो नए पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है.

कोलकाता के कारोबारी प्रत्युष कुमार सुरेका को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2672 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्वेलरी कारोबार के नाम पर 25 बैंकों से कर्ज लेकर उसे सोलर प्रोजेक्ट्स में डाइवर्ट करने और विदेश भागने की कोशिश के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोचा.

Kishtwar Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान आठ भारतीय सैनिक घायल हो गए. सेना ने ऑपरेशन त्राशी-I शुरू किया है.

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 2026 के पहले मुकाबले में भोजपुरी दबंग्स ने तेलुगू वॉरियर्स को 41 रन से हराकर शानदार आगाज किया है. मनोज तिवारी की गेंदबाजी और टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दबंग्स ने अगले चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर में कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण ने शहर में खौफ पैदा कर दिया है. पांच दिन बीतने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

जामिया हमदर्द में 17 जनवरी 2026 को “वतन को जानो” थीम पर छठा कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया.

पीएम मोदी ने असम दौरे में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन किया, अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और बागुरुम्बा द्वौ कार्यक्रम की सराहना की.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने चुनावी बिगुल बजा दिया है. 23 जनवरी को मदुरंतकम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ एनडीए राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगा, जिसका मकसद डीएमके को कड़ी चुनौती देना है.

Bihar News: पटना के बिहटा मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की नायिकाओं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरों वाली 300 पतंग लगाई गईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग टीएमसी के 15 साल के महा-जंगलराज को बदलने और वास्तविक विकास लाने के लिए तैयार हैं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital