Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

PM Modi at Bharat Mandapam: स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे हो गए है. भारत में अब 2 लाख स्टार्टअप और 125 यूनिकॉर्न बने. पीएम मोदी ने सर्विस के बाद मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करने का मंत्र दिया है.

2014 में जहां उंगलियों पर गिनने लायक यूनिकॉर्न थे, आज भारत दुनिया का स्टार्टअप पावरहाउस कैसे बन गया? 10 साल के इस बेमिसाल सफर का जश्न मनाने खुद पीएम मोदी भारत मंडपम पहुंच रहे हैं, जानिए क्या है खास?

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने BMC चुनाव 2026 में अकेले लड़ने के फैसले को बड़ी गलती बताया. उन्होंने कहा कि MVA गठबंधन में रहते तो कांग्रेस को 50–60 सीटें मिल सकती थीं.

एशिया की सबसे अमीर महानगरपालिका, BMC, पिछले 4 साल से बिना पार्षदों के चल रही थी. कोर्ट के चक्कर और सियासी खींचतान ने मुंबईकरों का इंतज़ार बढ़ा दिया. यहाँ उन तीन मुख्य कारणों का विश्लेषण है जिन्होंने देश की आर्थिक राजधानी के स्थानीय चुनाव को रोक कर रखा था.

Indian Coast Guard Captured Pakistan Boat: अंधेरी रात में भारतीय सीमा के अंदर क्या कर रही थी पाकिस्तानी नाव 'अल-मदीना'? कोस्ट गार्ड को देखते ही भागने लगे 9 संदिग्ध, लेकिन बीच समंदर में जो हुआ, उसने दुश्मन के होश उड़ा दिए!

खरगोन में टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना को लेकर बड़ा घोटाले का आरोप लगा है. कागजों में पत्थर या धातु की मूर्ति लगाने का था वादा, मौके पर लगाई गई सस्ती फाइबर की मूर्ति.

BJP President Election Date: 14 जनवरी को खरमास खत्म होते ही बीजेपी में बड़े बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. क्या 46 साल के नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं? 19 जनवरी को दिल्ली में क्या होने वाला है?

खगड़िया के जंगली टोला में एक दामाद की उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई. 22 वर्षीय टोनिश यादव की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था. आरोप है कि पत्नी के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर टोनिश को रास्ते से हटा दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के 'बांसेरा' में डीडीए के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. यमुना किनारे विकसित यह क्षेत्र कभी बेहद प्रदूषित था, लेकिन अब यहां 30,000 से अधिक बांस के पेड़ों और खूबसूरत जल निकायों के बीच रंग-बिरंगी पतंगें आसमान की शोभा बढ़ाएंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर महान तमिल कवि और विचारक को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने तिरुक्कुरल को असाधारण बौद्धिक क्षमता का प्रमाण बताते हुए युवाओं से इसे पढ़ने की अपील की. उन्होंने संत तिरुवल्लुवर के संदेशों को भी साझा किया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital