देश

Parliament: संसद में सिक्योरिटी को चकमा देने वाली कौन है नीलम? किसान आंदोलन में हुई थी सक्रिय, मां बोली- बेरोजगारी को लेकर…

Parliament security breach: संसद में सुरक्षा की चूक में मामने में पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमे एक लड़की भी शामिल है जिसका नाम नीलम है. उसने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था. अब नीलम को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उसके कई पुराने वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसने एक रैली में कांग्रेस को चुनाव जीताने के लिए समर्थन किया. इसके अलावा अब यह भी कहा जा रहा है कि नीलम ने किसान आंदोलन से लेकर कई दूसरे धरनों प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है. हालांकि नीलम के परिवार का कहना है कि वह किसी भी संगठन से जुड़ी हुई नहीं हैं.

बता दें कि नीलम काफी ज्यादा पढ़ी लिखी हैं, लेकिन वह खुद बेरोजगार बता रही हैं. नीलम के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसने BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil and NET कर रखा है और अब वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं.

सिविल सविर्सेज की तैयारी कर रही नीलम

नीलम हरियाणा की जींद जिले के उचाना के गांव घसो खुर्द की रहने वाली है. वह हिसार के पीजी में रह कर सिविल सविर्सेज की तैयारी कर रही हैं. नीलम के भाई का कहना है कि वह बेरोजगारी के खिलाफ हैं और वह किसान आंदोलन के दौरान गांव वालों के साथ वहां जाया करती थीं. इसके अलावा वह कई बार धरना प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हो चुकी हैं. इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि वह पिछले दिनों गांव में लाइब्रेरी चला रही थीं और बच्चों को पढ़ाती थीं, लेकिन कुछ लोगों ने इसक पर ऐतराज जताया. इसके बाद उन्होंने पढ़ाना बंद कर दिया. इस दौरान उनके एक संगठन चलाने की भी बात सामने आई. लेकिन इसकी औपचारिक जानकारी नहीं है. वहीं नीलम के परिजनों ने साफ कहा है कि वह किसी भी संगठन से जुड़ी हुई नहीं हैं.

‘बेरोजगारी को लेकर चिंतित थी’

वहीं नीलम की मां का कहना है, “वह बेरोजगारी को लेकर चिंतित थी. मैंने उससे बात की थी लेकिन उसने मुझे दिल्ली के बारे में कभी कुछ नहीं बताया. वह मुझसे कहती थी वह इतनी उच्च योग्य है लेकिन उसके पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मर जाना बेहतर है”.

नीलम ने क्या कहा?

वहीं जब नीलम ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं तब उन्होंने मीडिया से कहा था कि, “मेरा नाम नीलम है. भारत सरकार जो हम पर अत्याचार कर रही है, लाठी डंडे चल रही है. अंदर डाला जा रहा है. टॉर्चर किया जा रहा है. हमारे पास और कोई मध्यम नहीं बचा है. हम स्टूडेंट है. हमारा किसी संगठन से संबंध नहीं है. तानशाही बंद करो.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

10 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

22 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

34 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

34 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

35 minutes ago