बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
CISF को मिलेगा संसद की सुरक्षा का जिम्मा
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा मामले में देशभर में हंगामा मचा हुआ है. सरकार और विपक्ष के बीच इसको लेकर जमकर सियासत हो रही है. इस पर गृह मंत्रालय ने एक बड़ा एक्शन लिया है. संसद की सुरक्षा अब दिल्ली पुलिस नहीं करेगी. इसकी कमान अब अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दी गई है. अभी तक दिल्ली पुलिस के जवान ससंद की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे. लोकसभा की कार्यावाही के दौरान हुई चूक के बाद से अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम तरह की सवाल उठ रहे हैं. इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष हमला बोल रहा है.
बता दें कि सीआईएसएफ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) का एक हिस्सा है. यह न्यूक्लियर और एयरोस्पेस डोमेन के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों, सिविलियन एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का काम करती है.
वैसे तो सीआईएसएफ के पास दिल्ली में कई मंत्रालयों के भवनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार के इस पास फैसले के बाद अब संसद भवन की सुरक्षा भी अब सीआईएसएफ के पास आ गई है. हालांकि सीआईएसएफ की नियुक्ति से पहले पूरी संसद का सर्वे कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ ने उप महानिरीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया गया है, जो संसद भवन परिस का सर्वेक्षण करेगा. जिसके की सही तरह से सीआईएसएफ की सुरक्षा और अग्निशन विंग की तैनाती कराई जा सके. सुत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ के महानिदेशालय को सर्वे का निर्देश दिया गया था. इसके बाद ही सीआईएसएउ के महानिदेशालय ने बोर्ड गठित करने का फैसला किया.
सूत्रों के मुताबिक, संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के हवाले किया जा सकता है. हालांकि विजिटर्स पास देने का काम संसद का स्टाफ ही करेगा.
बता दें कि 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यावाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से कूदकर नीचे आ गए थे. इसके बाद उन्होंने एक स्प्रे से धूंआ धूंआ कर दिया था. इसके बाद संसद की सुरक्षा पर सवाल उठना शुरू हो गए थे. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…