बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की चुनावी जनसभा चल रही थी. मंच पर नेताओं और समर्थकों का हुजूम जुटा था, लेकिन अचानक लाउडस्पीकर पर उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी और भोजपुरी के दूसरे बड़े स्टार खेसारी लाल यादव का गाना बज उठा.
भाजपा नेता Pawan Singh के जनसभा में ऑपरेटर ने खेसारी का गाना बजाया दिया, MLC पवन सिंह गुस्सा से लाल हो गाए। pic.twitter.com/05wcupp2IE
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) July 26, 2026
40 सेकेंड तक गुस्से में दिखे ‘पावर स्टार’
जनसभा के साउंड ऑपरेटर से हुई इस चूक के बाद वहां हो-हल्ला मच गया. जैसे ही खेसारी लाल यादव का लोकप्रिय गाना स्पीकर से गूंजा, मंच पर मौजूद पवन सिंह पूरी तरह स्तब्ध रह गए. खबर के मुताबिक, पवन सिंह लगभग 40 सेकेंड तक खामोश खड़े रहे और उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी. गुस्से से लाल ‘पावर स्टार’ की यह खामोशी वहां मौजूद समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाना बजने के तुरंत बाद आयोजक और मंच पर मौजूद लोग आनन-फानन में साउंड सिस्टम बंद करवाने के लिए दौड़ पड़े. थोड़ी देर के लिए मंच पर असमंजस की स्थिति बन गई थी. हालांकि, गाना बंद होने और स्थिति को संभालने के बाद पवन सिंह ने अपना संबोधन आगे बढ़ाया, लेकिन तब तक यह वीडियो इंटरनेट पर बहस और ट्रॉलिंग का जरिया बन चुका था.
यह भी पढ़िए: पवन सिंह का नया अवतार; ‘पावर स्टार’ से ‘माननीय’ बने, शपथ लेते ही उठाई बड़ी मांग
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

