Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘शांति, करुणा और आशा’, क्रिसमस की बधाई में क्या बोले पीएम मोदी?

दुनियाभर में आज क्रिसमस का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. भारत में भी इस खास मौके पर चर्चों को रोशनी और सजावट से सजाया गया है. सुबह से ही चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हो रही हैं

PM Modi

दुनियाभर में आज क्रिसमस का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. भारत में भी इस खास मौके पर चर्चों को रोशनी और सजावट से सजाया गया है. सुबह से ही चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हो रही हैं, जहां लोग शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश साझा कर रहे हैं. क्रिसमस के अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं.

समाज में सद्भाव, एकता और मानवता की भावना

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं. उन्होंने अपने संदेश में यीशु मसीह की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जीवन और उनके उपदेश प्रेम, सेवा और त्याग की प्रेरणा देते हैं.

PM Modi ने यह भी कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव, एकता और मानवता की भावना को और मजबूत करें. उनका यह संदेश देश की विविधता और सांस्कृतिक सौहार्द को दर्शाता है, जहां सभी धर्मो और समुदायों के त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं.

प्रेम, दया और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

क्रिसमस का पर्व ईसा मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है और यह दिन लोगों को प्रेम, दया और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. इस मौके पर कई जगहों पर सामाजिक कार्यक्रम, जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य और सामूहिक प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं.

देशभर में क्रिसमस की रौनक देखते ही बन रही है. बाजारों में सजावट, केक और उपहारों की खरीदारी जोरों पर है. प्रधानमंत्री के संदेश के साथ ही देशवासियों ने भी एक-दूसरे को शांति, करुणा और आशा से भरे भविष्य की कामना करते हुए क्रिसमस की बधाइयां दी हैं.

ये भी पढ़ें: जयंती पर ‘अटल’ उपहार: दिल्ली में सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन, लखनऊ से ग्वालियर तक जश्न

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital