Bharat Express DD Free Dish

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दिए दाम बढ़ने के संकेत, ईरान जंग ने बढ़ाई टेंशन

Petrol Price Hike India: गर्वर्नर संजय मल्होत्रा ने ईरान जंग का हवाला देते हुए कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में अभी तनाव और लंबा खिंचता है, तो फिर ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने ये बयान स्विट्जरलैंड में आयोजित स्विस नेशनल बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से आयोजित एक समिट में दिया.

Petrol Price Hike India

Petrol Price Hike India

Petrol Price Hike India: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं इसपर बड़ा अपडेट आया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसपर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने बताया कि दिन पर दिन पेट्रोल कंपनियों पर लागत का बोझ बढ़ रहा है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ऐसे ही संकेत दिये थे.

गर्वर्नर संजय मल्होत्रा ने ईरान जंग का हवाला देते हुए कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में अभी तनाव और लंबा खिंचता है, तो फिर ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने ये बयान स्विट्जरलैंड में आयोजित स्विस नेशनल बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से आयोजित एक समिट में दिया.

तेल कंपनियां बढ़ा सकती हैं कीमतें

संजय मल्होत्रा ने कहा कि पेट्रोल कंपनियों पर हर दिन बोझ बढ़ रहा है. अगर मध्य पूर्व में लंबे समय तक तनाव बना रहता है तो फिर भारतीय तेल कंपनियां आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं. उन्होंने आगे बताया कि होर्मुज संकट की वजह से दुनिया की कुल जरूरत का 20 फीसदी तेल की सप्लाई चरमरा गई है. इसकी वजह से कंपनियों को महंगे दामों पर तेल और गैस खरीदना पड़ रहा है, जो अर्थव्यवस्था पर लगातार दबाव बढ़ा रही हैं.

RBI गवर्नर ने आगे कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट में और बढ़ोतरी होती है और स्थिति बिगड़ती है तो सरकार रिटेल फ्यूल प्राइस को अपरिवर्तित नहीं रख सकती. अगर तनाव लंबे समय तक रहता है तो तेल कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

होर्मुज संकट ने दी भारत को टेंशन

गौरतलब है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से तेल की कीमतों में आए उछाल का भारत पर भी असर दिख रहा है. तेल की सप्लाई चेन में आई रुकावट ने भारत के ऊर्जा संकट को बढ़ा दिया है.

भारत की सबसे बड़ी चिंता उसकी तेल पर निर्भरता है. अपनी तेल जरूरत का ज्यादातर हिस्सा भारत आयात करता है. ऐसे में वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत पर अधिक पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध की कड़वाहट के बीच चीन में ट्रंप: क्या जिनपिंग से मुलाकात सुलझा पाएगी वाशिंगटन-बीजिंग के विवाद?

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इसके मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से लेकर ट्रांस्पोर्टेशन पर भी पड़ता है. इससे महंगाई में बढ़ोतरी होती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read