Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

असम: नोटों की गड्डियों के साथ सोने वाले शख्स की तस्वीर पर विवाद, इस पार्टी से संबंध की बात

शख्स की पहचान असम में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के सदस्य बेंजामिन बासुमतारी के रूप में हुई है. पार्टी ने कहा कि बासुमतारी को बीते फरवरी माह में विलेज काउंसिल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था.

नोटों की गड्डियों के साथ सोता शख्स

असम में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के एक सदस्य बेंजामिन बासुमतारी एक तस्वीर में 500 रुपये के नोटों के ढेर पर लेटे हुए पाए गए थे. बेंजामिन बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के उदलगुरी जिले के भैरागुड़ी में विलेज काउंसिल डेवलपमेंट कमेटी (VCDC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. मौजूदा चुनावी माहौल के बीच यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. यूपीपीएल असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है.

हालांकि इस तस्वीर का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया गया है. हालांकि तस्वीर सामने आने के बाद बेंजामिन को निलंबित कर दिया गया है.

वायरल तस्वीर वाला हुआ निलंबित

मीडिया का इस संबंध में बासुमतारी से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने दावा किया कि यह तस्वीर पुरानी है और “राजनीतिक लाभ” के लिए चुनाव के दौरान इसे जानबूझकर प्रसारित किया गया है. यूपीपीएल ने इस मुद्दे से खुद को दूर रखने का प्रयास करते हुए कहा कि बासुमतारी को निलंबित कर दिया गया है और वीसीडीसी पद से भी हटा दिया गया है. यूपीपीएल प्रमुख प्रमोद बोरो ने दावा किया कि पार्टी की हरिसिंह ब्लॉक कमेटी ने इस साल पांच जनवरी को बासुमतारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी और तदनुसार तस्वीर को लेकर उन्हें 10 जनवरी को निलंबित कर दिया गया था.

इसे भी पढें: नोटों की गड्डियों के साथ सोने वाले शख्स की तस्वीर बनी इंटरनेट सनसनी, इस पार्टी से संबंध की बात

UPPL से नहीं कोई नाता

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बासुमतारी को 10 फरवरी, 2024 को वीसीडीसी के अध्यक्ष पद से हटा दिया. उन्होंने अपने पोस्ट में मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया कि करता हूं कि वे बासुमतारी के साथ यूपीपीएल को नहीं जोड़ें. बोरो ने कहा कि बासुमतारी का कृत्य पूरी तरह से उनकी अपनी जिम्मेदारी है और पार्टी उनके किसी भी व्यक्तिगत कृत्य के लिए जवाबदेह नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital