Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत की विकास यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से की नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील

पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को लेकर नमो ऐप पर एक सर्वेक्षण हो रहा है. जिसको लेकर पीएम मोदी ने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है. पीएम मोदी ने एक पोर्टल का लिंक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया है. पीएम मोदी ने एक पोर्टल का लिंक भी शेयर किया, जहां कोई भी व्यक्ति पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के बारे में ‘जन मन सर्वेक्षण’ में भाग ले सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपके विचार सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं! नमो ऐप पर इस सर्वेक्षण में शामिल हों और हमें बताएं कि आप पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं.”

‘जन मन सर्वेक्षण’ शीर्षक वाले इस सर्वेक्षण का उद्देश्य पिछले 11 वर्षों में देश की विकास दर सहित विभिन्न स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर लोगों की राय जानना है.

सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए लोग नमो ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही 1800 20 90 920 पर मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं. इसके साथ ही नमो पोर्टल पर जाकर भी सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं और अपना फोन नंबर दर्ज करके या क्यूआर कोड स्कैन करके लिंक डाउनलोड कर सकते हैं.

गौरतलब है कि 9 जून को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ग्यारह साल पूरे कर लिए हैं, जबकि मोदी 3.0 के कार्यकाल का पहला साल पूरा हुआ है.

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ” 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भागीदारी से सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिए जाने से विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हुई है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने तेजी से और संवेदनशीलता के साथ युगांतकारी परिवर्तन किए हैं.”

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक, सरकार ने जन-केंद्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति को प्राथमिकता दी है. भारत आज न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी है. हमें अपनी सामूहिक सफलता पर गर्व है. लेकिन, इसके साथ ही, हम आशा व विश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि पिछले 11 वर्षों में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं और जीवन की सुगमता को बढ़ावा मिला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital