देश

उज्ज्वला लाभार्थी के घर पी चाय…रविंद्र मांझी को दिया प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता, अयोध्या आए PM मोदी का दिखा अलग अंदाज VIDEO

PM Modi In Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में आज विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं. यहां उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से भी मुलाकात की. एक उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचकर पीएम मोदी ने चाय पी और उनके मन का हाल जाना. यहां देखिए वीडियो—

उज्ज्वला की 10 करोड़वीं लाभार्थी से मिलना सौभाग्य: PM

अयोध्या में पीएम मोदी बोले- “मुझे यहां एक और सौभाग्य मिला है, मुझे खुशी है कि उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर चाय पीने का मौका मिला.”

  • पीएम मोदी के उज्ज्वला लाभार्थी से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. यहां आप देख सकते हैं कि एक जगह मोदी कैसे लाभार्थियों से मिल रहे हैं.

  • एक भाजपा नेता ने बताया कि पीएम मोदी ने अयोध्या को 15 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन और एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया.

  • पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके अलावा वह कई और कार्यक्रमों में नजर आए. न्यूज एजेंसी ANI ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं.

रविंद्र मांझी को पीएम ने खुद न्योता लिखकर दिया

अयोध्या में पीएम मोदी निषाद परिवार से जुड़े रविंद्र मांझी के घर पहुंचे और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आने का न्योता दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने खुद न्योता लिखा और परिवार को सौंपा.

पीएम मोदी के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी अयोध्या में मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि राम मंदिर परिसर में निषादराज का भी एक मंदिर होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

38 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

41 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

45 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

50 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

59 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

1 hour ago