Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने इमकोंग एल. इमचेन के निधन पर जताया दुख, कहा- नागालैंड में भाजपा को मजबूत करने में दिया योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और साथ ही उनके परिवारवालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की.

Edited by Vaibhav Gupta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक इमकोंग एल. इमचेन (Imkong L. Imchen) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और साथ ही उनके परिवारवालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की. पीएम मोदी ने कहा कि नागालैंड के विकास में इमकोंग एल. इमचेन को उत्कृष्ट योगदान के लिए याद किया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि इमकोंग एल. इमचेन ने नागालैंड में भाजपा को मजबूत करने में भी योगदान दिया. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई नेताओं ने दुख जताया है.

नागालैंड के विकास में इमचेन का उत्कृष्ट योगदान

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इमकोंग एल. इमचेन को नागालैंड के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए याद किया जाएगा. वे कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए विशेष रूप से समर्पित रहे. उनके विधायी और मंत्री पद के कार्यकाल को सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने नागालैंड में भाजपा को मजबूत करने में भी योगदान दिया. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नागालैंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन पर दुख जताया है. गृह मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”नागालैंड के भाजपा विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन से दुखी हूं. जनकल्याण के लिए दशकों की समर्पित सेवा के माध्यम से उन्होंने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिसे लोग स्नेहपूर्वक याद रखेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.”

जनसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नागालैंड के भाजपा विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका जाना नागालैंड की राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”भाजपा नागालैंड के विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका निधन जनसेवा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें: BJP सरकार का फैसला, वीरांगना झलकारी बाई को ‘महान व्यक्तित्व’ की श्रेणी में मिली जगह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital