Bharat Express DD Free Dish

हर घर, हर गली गूंजेगा ‘वंदे मातरम’! 9 से 17 अगस्त तक देश में लहराएगा तिरंगा; PM मोदी बोले- राष्ट्रध्वज हमारा गौरव

HAR GHAR TIRANGA CAMPAIGN 2026: देशभर में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो चुका है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तिरंगा देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है और इस वर्ष का यह प्रयास ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है.

tiranga india salam

राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भव्य शुरुआत हो चुकी है. वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज राष्ट्रप्रेम और व्यापक जनभागीदारी का एक विशाल आंदोलन बन चुका है. इस साल यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है.

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ

अभियान की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर संस्कृति मंत्रालय की पोस्ट शेयर करते हुए देशवासियों को बधाई दी.

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा-

“हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है. आइए, हम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं. खुशी है कि इस वर्ष के प्रयास ‘वंदे मातरम’ को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.”

संस्कृति मंत्रालय ने अभियान की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com लॉन्च करते हुए कहा कि पिछले 150 सालों से ‘वंदे मातरम’ के जयघोष ने भारत की आत्मा को जागृत रखा है.

राज्यों में उत्साह: रैलियां, मैराथन और बूथ स्तर पर तैयारियां

इस अभियान को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है:

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यूपी में 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाने का फैसला किया है. कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर कम से कम 50 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है.

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने और पोर्टल पर अपनी फोटो/सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया है.

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से 9 से 17 अगस्त तक इस अभियान से जुड़कर इसे राष्ट्रभक्ति के पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया.

हरियाणा: राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में ‘यूथ मैराथन एवं वंदे मातरम् कॉन्सर्ट’ का राज्य स्तरीय आयोजन किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read