Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘केरल की जनता LDF-UDF के कुशासन से नाखुश’, दौरे से पहले पीएम मोदी का बड़ा हमला

PM Modi Election Campaign In Kerala: पीएम मोदी रविवार को केरल के पलक्कड़ में रैली और त्रिशूर में रोड शो करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि केरल की जनता LDF और UDF के कुशासन से नाखुश है. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होना है.

PM Modi Election Campaign In Kerala

PM Modi Election Campaign In Kerala: केरल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है. रविवार को पीएम मोदी केरल के पल्लकड़ और त्रिशूर में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है. प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज शाम केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है. मैं पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करूंगा और उसके बाद त्रिशूर में एक रोड शो में हिस्सा लूंगा. केरल में आम माहौल एनडीए के पक्ष में है. लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से नाखुश हैं.”

केरल चुनाव में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता राज्य भर में रैलियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी रविवार को पलक्कड़ जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनावी कार्यक्रमों में भाग लिया.

9 अप्रैल को होना है मतदान (PM Modi Kerala visit)

गौरतलब है कि केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त होने वाला है.

ये भी पढ़ें: इजरायल का ईरान पर ‘फाइनल प्रहार’; आईडीएफ का दावा- ‘कुछ ही दिनों में खत्म कर देंगे ईरान की सैन्य ताकत’

इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरल चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं.

त्रिकोणीय होगा मुकाबला (Kerala Assembly Elections 2026)

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं. माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है. 2021 के चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें जीतीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिलीं और भाजपा कोई सीट नहीं जीत पाई. 2016 में पार्टी ने पहली बार एक सीट जीती थी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital