देश

PM Modi in Mathura: कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे पीएम मोदी, जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- ये कोई साधारण धरती नहीं

Pm Modi in Mathura: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. सभी साधु-संतों को प्रणाम किया. इसके बाद ब्रज रज के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उनका सांसद हेमा मालिनी ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने यहां ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचे और मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का भी जारी किया. यह सिक्का 50 प्रतिशत चांदी और 40 प्रतिशत चांदी से बना है. इसका कुल वजन 35 ग्राम हैं.

मथुरानगरी पहुंच के बाद उन्होंने एक जनसंवाद भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मीराबाई का 525वां जन्मोत्सव केवल एक संत का जन्मोत्सव नहीं है. ये भारत की एक सम्पूर्ण संस्कृति का उत्सव है, ये प्रेम-परंपरा का उत्सव है, ये उत्सव नर और नारायण में, जीव और शिव में, भक्त और भगवान में, अभेद मानने वाले विचार का भी उत्सव है.

‘इस समारोह में आने की मेरी खास वजह है’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि मेरे लिए इस समारोह में आना एक और वजह से विशेष है. भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक, ब्रज का गुजरात से एक अलग ही रिश्ता रहा है. मथुरा के कान्हा, गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे. राजस्थान से आकर मथुरा-वृन्दावन में प्रेम की धारा बहाने वाली संत मीराबाई जी ने भी अपना अंतिम जीवन द्वारिका में ही बिताया था. मीरा की भक्ति बिना वृंदावन पूरी नहीं होती है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला है, ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है. क्योंकि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं. ये कोई साधारण धरती नहीं है. ये ब्रज तो हमारे ‘श्यामा-श्याम जू’ का अपना धाम है. ब्रज ‘लाल जी’ और ‘लाडली जी’ के प्रेम का साक्षात् अवतार है. ये ब्रज ही है, जिसकी रज भी पूरे संसार में पूजनीय है.

‘यहां सब कुछ कुछ राधे-राधे कहकर ही पूरा होता है’

हमारा भारत हमेशा से नारीशक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है. ये बात ब्रजवासियों से बेहतर और कौन समझ सकता है. यहां कन्हैया के नगर में भी ‘लाडली सरकार’ की ही पहले चलती है. यहां सम्बोधन, संवाद, सम्मान, सब कुछ राधे-राधे कहकर ही होता है. कृष्ण के पहले भी जब राधा लगता है, तब उनका नाम पूरा होता है. इसलिए हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारियां भी उठाई हैं, और समाज का लगातार मार्गदर्शन भी किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago