Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी के नागरकोइल मेगा रोडशो में उमड़ा जनसैलाब, पीएम बोले- ‘तमिलनाडु में चल रही है परिवर्तन की लहर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरकोइल में 1.5 किलोमीटर लंबा मेगा रोडशो किया. भारी भीड़ के बीच पीएम ने डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता अब भ्रष्टाचार मुक्त और विकासवादी शासन चाहती है.

pm modi mega roadshow nagercoil tamil nadu election 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नागरकोइल की सड़कों पर उतरकर एनडीए (BJP-AIADMK गठबंधन) के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया. वेप्पामूडु जंक्शन से वडासेरी स्थित एम.जी.आर. प्रतिमा तक निकले इस करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोडशो में हजारों की संख्या में लोग उमड़े. प्रधानमंत्री ने एक खुले वाहन से जनता का अभिवादन स्वीकार किया, जिस दौरान सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

डीएमके पर बरसे पीएम मोदी

रोडशो के दौरान उमड़े इस अभूतपूर्व जनसमर्थन को देखकर प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नागरकोइल की सड़कों पर दिख रहा ये उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि तमिलनाडु के लोग अब डीएमके के कुशासन और भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं.

पीएम मोदी ने दावा किया कि आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में जनता एनडीए को भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु में अब ‘प्रो-पीपुल’ यानी जन-हितैषी सरकार और विकास की मांग सबसे ऊपर है.

शक्ति प्रदर्शन में साथ दिखे दिग्गज नेता

इस मेगा रोडशो के जरिए एनडीए ने अपनी एकजुटता का भी परिचय दिया. प्रधानमंत्री के साथ वाहन पर एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन मौजूद रहे. साथ ही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के.

अन्नामलाई ने भी इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. रोडशो के बीच में प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

दक्षिण में भाजपा का बढ़ता विस्तार

राजनीतिक विश्लेषक इस रोडशो को तमिलनाडु में एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और दक्षिण भारत में भाजपा के विस्तार के एक बड़े प्रतीक के तौर पर देख रहे हैं. नागरकोइल की भीड़ ने विपक्षी दलों की चिंता बढ़ा दी है.

भाजपा और AIADMK का ये साझा शक्ति प्रदर्शन राज्य में एक बड़े सियासी बदलाव की आहट माना जा रहा है. ए

ये भी पढ़ें: नागरकोइल में पीएम मोदी का मेगा रोडशो: तमिलनाडु के दिग्गजों को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘इन नेताओं का विजन ही है प्रेरणापुंज’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read