Bharat Express DD Free Dish

4 जुलाई को राजस्थान में दौड़ेगी ‘विकास एक्सप्रेस’: पीएम मोदी देंगे पचपदरा रिफाइनरी और मेट्रो की बंपर सौगात

पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं, इस महा-दौरे में पीएम मोदी जयपुर मेट्रो फेज-2 (13,000 करोड़) का शिलान्यास और बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. सीएम भजनलाल शर्मा ने की हाई लेवल मीटिंग.

PM Modi

राजस्थान की जनता के लिए 4 जुलाई का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने वाला है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डंके की चोट पर ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने एक ही दौरे से पिंक सिटी से लेकर बाड़मेर तक विकास का सबसे बड़ा ‘भौकाल’ मचाने जा रहे हैं. शहर की ट्रैफिक टेंशन को खत्म करने से लेकर कच्चे तेल के खजाने तक, पीएम मोदी इस बार ‘डबल गिफ्ट’ लेकर आ रहे हैं.

13,000 करोड़ की जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास

राजधानी जयपुर में ट्रैफिक जाम को हमेशा के लिए छूमंतर करने का मास्टरप्लान तैयार है. सीएम भजनलाल ने बताया कि पीएम मोदी 4 जुलाई को ‘जयपुर मेट्रो फेज-2’ का शिलान्यास करेंगे. यह कोई छोटा-मोटा प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इस पर 13 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत आएगी. इस महा-प्रोजेक्ट के बनने से पिंक सिटी की परिवहन व्यवस्था सुपरफास्ट हो जाएगी और लोगों के सफर का समय आधा रह जाएगा.

अब बाड़मेर में दौड़ेगा विकास

मेट्रो के अलावा पीएम मोदी बाड़मेर जिले में स्थित ‘पचपदरा रिफाइनरी’ (Pachpadra Refinery) का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन भी करेंगे. आपको बता दें कि इस रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 21 अप्रैल को ही होना था, लेकिन ठीक एक दिन पहले 20 अप्रैल को वहां आग लगने की वजह से पीएम का दौरा टालना पड़ा था. अब सारी अड़चनें दूर हो गई हैं और यह रिफाइनरी राजस्थान के आर्थिक विकास में ‘रॉकेट’ वाला ईंधन भरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ-बद्रीनाथ में चढ़ने वाले दान-चढ़ावे पर अब रहेगी पैनी नजर, BKTC ने जारी किया कड़ा फरमान

वाओं की चमकेगी किस्मत

पीएम मोदी के इस तूफानी दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग कर सख्त निर्देश दिए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरे पर सिर्फ ईंट-पत्थर के शिलान्यास नहीं होंगे, बल्कि विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित युवाओं को ‘नियुक्ति पत्र’ भी बांटे जाएंगे. साफ है, 4 जुलाई को राजस्थान में विकास, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर की ऐसी लहर उठेगी, जिसका असर पूरे प्रदेश के भविष्य पर पड़ेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read