Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिंद महासागर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’: सेशेल्स के ऐतिहासिक विनायकर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, सांस्कृतिक धरोहर को सराहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित अरुलमिगु नवशक्ति विनायकर मंदिर में पूजा-अर्चना की. सेशेल्स हिंदू कोविल संगम के सांस्कृतिक प्रयासों को सराहा.

pm-modi-visit-seychelles-arulmigu-navasakthi-vinayagar-temple-victoria

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे का आज आखिरी दिन बेहद आध्यात्मिक रहा. द्विपक्षीय वार्ताओं और रक्षा-अंतरिक्ष समझौतों को अंतिम रूप देने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित प्रसिद्ध ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायकर मंदिर’ पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व शांति तथा भारत-सेशेल्स के नागरिकों की समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक शंख ध्वनि, आरती और विष्णु सहस्रनाम के पाठ के साथ हुआ, जिसने सुदूर द्वीप पर एक छोटा भारत जीवंत कर दिया.

भगवान गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि दें

इस आध्यात्मिक यात्रा और भारतीय प्रवासियों के अद्भुत उत्साह से अभिभूत होकर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से आत्मीय और विचारपूर्ण संदेश साझा किए.

पीएम मोदी ने लिखा, ‘सेशेल्स के प्रमुख हिंदू मंदिर, विक्टोरिया के अरुलमिगु नवशक्ति विनायकर मंदिर में प्रार्थना की. भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें.’

उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सेशेल्स हिंदू कोविल संगम के प्रयासों की सराहना करना चाहूंगा, जिन्होंने अरुलमिगु नवशक्ति विनायकर मंदिर के निर्माण और सेशेल्स में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम किया है.

सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर

विक्टोरिया शहर के बीचों-बीच स्थित यह मंदिर केवल ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं है, बल्कि यह हिंद महासागर के पार धड़कते भारतीय दिल का प्रतीक है. साल 1992 में बनकर तैयार हुआ ये मंदिर सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर है. इसकी वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली की याद दिलाती है, जिसका बहुरंगी गोपुरम दूर से ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है.

भारत-सेशेल्स के राजनयिक संबंधों को 50 साल

भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी द्वारा ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से भी नवाजा गया. लेकिन रणनीतिक और आर्थिक समझौतों से अलग, जब देश का प्रधानमंत्री किसी विदेशी धरती पर जाकर वहां के भारतीय समुदाय के साथ मंदिर में खड़ा होता है, तो वह दोनों देशों की जनता के जुड़ाव को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है.

ये भी पढ़ें: कविता में अनुकल्प ने बताई थी पाप की पटकथा, चंपत राय बजा रहे थे ताली; देखे वायरव हुआ वीडियो

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital