Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

न पर्वत रोकेंगे, न कोई बाधा! पीएम मोदी ने संस्कृत के इस श्लोक से युवाओं में भरा नया जोश

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक शक्तिशाली श्लोक के जरिए भारतीय युवा शक्ति के जज्बे को सलाम किया है. पीएम ने कहा कि भारतीय युवाओं का संकल्प इतना मजबूत है कि पर्वत भी उनका रास्ता नहीं रोक सकते. जानिए क्या है इस ट्वीट का गहरा संदेश और कैसे युवा बदल रहे हैं भारत की तकदीर.

PM Modi Sanskrit Shloka Tweet

भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि सबसे युवा देश भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर ‘अमृत काल’ के सारथी के रूप में देश के युवाओं का जिक्र करते हैं. पीएम मोदी ने भारतीय युवाओं के दृढ़ संकल्प को ‘अतुलनीय’ बताते हुए एक प्राचीन संस्कृत श्लोक के जरिए यह संदेश दिया है कि जब युवा कुछ ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं.

युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है. हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं. यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है.’

ट्वीट के आखिर में उन्हें संस्कृत श्लोक लिखा:

‘न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनस्ये .
मम स्वनात् कृधुकर्णो भयात एवेदनु द्यून्किरणः समेजात् ..’

क्या है श्लोक का अर्थ?

इस श्लोक का भावार्थ यह है कि जब मैं (संकल्पित मन) कुछ करने का मन बना लेता हूं, तो न कोई बाधा और न ही विशाल पर्वत मुझे रोक सकते हैं. मेरे इस संकल्प की गर्जना से वे भी भयभीत हो जाते हैं जो सुनने में अक्षम हैं.”

ये श्लोक आज के भारत की उस तस्वीर को पेश करता है जहां स्टार्टअप्स से लेकर स्पेस मिशन और ओलंपिक के मैदान से लेकर डिजिटल क्रांति तक, युवा हर बाधा को पार कर रहे हैं. पीएम का यह ट्वीट उस समय आया है जब भारत ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है.

युवाओं के कंधों पर भविष्य की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री का मानना है कि आज का युवा केवल ‘जॉब सीकर’ नहीं, बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहा है. देश में बढ़ते यूनिकॉर्न्स और पेटेंट फाइलिंग में आई तेजी इस बात का सबूत है. मोदी जी ने अक्सर अपने संबोधनों में कहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है और इसके पीछे मुख्य इंजन हमारी डेमोग्राफिक डिविडेंड है.

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने खुद को बताया सौभाग्यशाली! विश्व युद्ध की आहट के बीच पीएम मोदी की ‘शांति नीति’ की मुरीद हुईं एक्ट्रेस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital