देश

2024 में INDI गठबंधन अपने आप टूटेगा, PM पद के लिए इनके 27 दावेदार हैं और हमारे अकेले नरेंद्र मोदी: मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

NDA Vs I.N.D.I.A.: कांग्रेस की अगुवाई वाले सियासी धड़े I.N.D.I.A. की हाल में ही बैठक हुई, जहां सदस्य दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई. I.N.D.I.A. नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) हार जाएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे. वहीं, BJP नेता विपक्षी दलों पर पलटवार कर रहे हैं.

BJP नेता और यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा है कि I.N.D.I. गठबंधन वाले अगला चुनाव पक्का हारेंगे. उत्तर प्रदेश के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने गुजरात के सूरत में आज कहा, “इस साल यानी कि 2024 में I.N.D.I. गठबंधन अपने आप टूटने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री पद के लिए इनके 27 दावेदार हैं और हमारी तरफ से अकेले नरेंद्र मोदी हैं तो कहां से ये (विपक्षी दल) लड़ाई लड़ेंगे.”

मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम 400 से अधिक सीटें जीतेंगे, भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे.

यह भी पढ़िए: दिलचस्प स्कीम के बावजूद 2019 में कांग्रेस को मिली थी हार, अब फिर उठा उसी योजना का मुद्दा, जानें इसके बारे में सबकुछ

‘I.N.D.I. गठबंधन वाले एक भी सीट नहीं जीतेंगे’

इसी प्रकार बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल पार्टियों की हार का दावा किया. आज पटना में सम्राट चौधरी ने कहा, ”I.N.D.I. गठबंधन को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार है और 2024 में वे एक भी सीट नहीं जीतेंगे. यह साल हमारे लिए स्वर्णिम काल रहेगा, अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

6 hours ago