देश

Hit and Run new law: नए कानून के खिलाफ 8 राज्यों में हड़ताल पर ट्रक ड्राइवर, विरोध में तीसरे दिन कई शहरों में निजी गाड़ियां भी नहीं चलीं

Truck Drivers’ Strike: देश-दुनियाभर के लोग जहां नए साल के जश्न में डूबे हैं, वहीं कई राज्यों के ट्रक ड्राइवर्स हड़ताल पर हैं. उन्होंने यह हड़ताल भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद शुरू की है. दरअसल, सरकार ने कानून संशोधित करते हुए हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान किया है.

इससे ट्रक ड्राइवर्स और उनकी यूनियनें सरकार से खफा हो गई हैं. नए हिट एंड रन कानून के विरोध में बस और ट्रक ड्राइवरों की बेमियादी हड़ताल चल रही है, जिसे आज यानी सोमवार को तीसरा दिन था.

हड़ताल के दौरान देश के 8 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गुजरात में ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया. कहीं, चक्का जाम हुए तो कहीं मुख्य मार्ग रोक दिए गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर आदि शहरों में बसें नहीं चलने दी गईं. राजस्थान में भी आधे दिन निजी गाड़ियां नहीं चलीं. वहीं, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रक ड्राइवरों ने सड़क पर वाहन खड़े कर आग लगा दी. इससे टायर जलने लगे और उनका धुआं दूर-दूर तक फैल गया.

यह भी पढ़िए: नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश, काशी से लेकर मां वैष्णों देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, दशाश्वमेध घाट पर की गई गंगा आरती

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

1 hour ago

नवादा में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ टक्कर का खौफनाक मंजर; एक बाइक पर सवार तीन किशोरियों समेत चार घायल

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक…

1 hour ago

अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस, क्या यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगा सियासी फायदा?

Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यह…

1 hour ago

लखनऊ में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का जहरीला माल बरामद

Fake Oxytocin Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा में STF और पुलिस ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली…

2 hours ago