Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi MP Visit: पीएम मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश का करेंगे दौरा, तैयारियों में जुटी मोहन सरकार

पीएम मोदी (PM Modi) के इसी प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह के आयोजन को लेकर गठित समिति की बैठक संपन्न हुई.

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी

होलकर राजवंश की अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. भोपाल में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हिस्सा लेने वाले हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के समत्व भवन में अधिकारियों की एक बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मध्य प्रदेश प्रवास की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की.

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं समयबद्ध और समुचित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 31 मई को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में सहभागिता करेंगे.

PM Modi के दौरे को लेकर हुई बैठक

पीएम मोदी (PM Modi) के इसी प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह के आयोजन को लेकर गठित समिति की बैठक संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई का धर्मनिष्ठ जीवन, जनसेवा, सुशासन और राजधर्म की मर्यादा, हमारे शासन की पथप्रदर्शक है. हमारी सरकार ने इस ऐतिहासिक वर्ष को प्रदेशभर में जनभागीदारी से व्यापक स्तर पर मनाते हुए, उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को करेंगे अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन, मध्य रेल के 12 स्टेशन तैयार

मध्य प्रदेश सरकार 20 मई को अहिल्या माता के 300वें जयंती वर्ष के समापन अवसर पर उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों को समर्पित राजवाड़ा इंदौर में कैबिनेट बैठक का आयोजन करने जा रही है, जहां प्रदेश के विकास एवं लोककल्याण से संबंधित विभिन्न निर्णय लिए जाएंगे. राज्य में देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित कार्यक्रमों के आयोजन पर सरकार का जोर है. मंत्रिमंडल की 20 मई को इंदौर में बैठक हो रही है. इससे पहले मंत्रिमंडल के सदस्य इंदौर के सर्राफा बाजार में जाएंगे और वहां के खानपान का आनंद लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital