Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रामेश्वरम से PM Modi का संबोधन Live: प्रधानमंत्री मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, कहा – ‘भगवान राम के सुशासन से बनती है राष्ट्र निर्माण की नींव’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया और राम नवमी के अवसर पर रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद वे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

PM Modi in Rameshwaram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नवनिर्मित पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया और इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे.

इससे पहले प्रधानमंत्री ने राम नवमी के पावन अवसर पर रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पारंपरिक तमिल वेशभूषा – वेष्टी (धोती), शर्ट और अंगवस्त्र – में पीएम मोदी ने मंदिर में दर्शन किए. यह उनका पिछले एक साल में मंदिर का दूसरा दौरा था.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भगवान राम के आदर्शों को रेखांकित करते हुए कहा, “भगवान राम का सुशासन, राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है.”

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन और नेतृत्व आज भी भारत के शासन और विकास के लिए प्रेरणा स्रोत है.

पंबन ब्रिज के महत्व को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा:

“नया पंबन ब्रिज अब बड़े जहाजों को आसानी से गुजरने की अनुमति देगा और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी.”

“यह पुल ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और ‘ईज़ ऑफ ट्रैवल’ दोनों को मजबूती देता है.”

“नया पंबन ब्रिज लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि यह पुल सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह देश की प्रगति और समर्पण का प्रतीक है.


ये भी पढ़ें- “श्रीलंका से वापस लौटते समय रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए”, पीएम मोदी बोले- हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital