Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi: तमिलनाडु को पीएम मोदी का तोहफा, चेन्नई हवाईअड्डे पर नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी इन परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ दक्षिण में खास तौर पर तमिलनाडु में बीजेपी के लिए सियासी जमीन को मजबूत करने की भी कोशिश करेंगे.

PM Modi

चेन्नई हवाईअड्डे पर बना नया टर्मिनल भवन

Edited by Nitish Pandey

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे पर 2437 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

पुलिस ने कहा कि यात्रा के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है, क्योंकि यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है. अपने आगमन के बाद मोदी नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, जिसका पहला चरण पूरा हो चुका है. इससे यात्रियों की संख्या बढ़कर 3.5 करोड़ प्रति वर्ष होने की उम्मीद है.

मोदी ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य होगा. यह संपर्क को बढ़ावा देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाएगा.’’

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, नया एकीकृत टर्मिनल 2.20 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है और तमिलनाडु में बढ़ते हवाई यातायात की जरूरतों को पूरा करेगा. नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है, ‘‘प्रति वर्ष 3.5 करोड़ यात्री क्षमता के साथ, चेन्नई हवाई अड्डे पर आधुनिक सुविधा सभी के लिए हवाई यात्रा के अनुभवों में सुधार करेगी.’’

एकीकृत नए टर्मिनल के उद्घाटन के अलावा, पीएम मोदी चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच वंदे भारत ट्रेन को यहां डॉ एम जी आर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे. दक्षिण रेलवे ने बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन दोनों शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें: “परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद कांग्रेस जैसे दलों की राजनीतिक संस्कृति”, स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

दक्षिण रेलवे ने कहा कि ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की गति से दोनों ओर के गंतव्य तक लगभग 5.50 घंटे में पहुंचेगी, जिससे एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में 1.20 घंटे की यात्रा समय की बचत होगी. बाद में, मोदी कामराजार सलाई (बीच रोड) पर विवेकानंदर इल्लम में रामकृष्ण मठ के 125वें वार्षिक समारोह में भाग लेंगे और पल्लवरम में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital