AI IMAGE
आज का दिन यानी 13 मई, भारत के इतिहास के उन पन्नों में दर्ज है जो हमें गर्व से भर देते हैं. आज से ठीक 28 साल पहले राजस्थान के तपते रेगिस्तान पोखरण में जो धमाका हुआ था, उसकी गूंज ने पूरी दुनिया को बता दिया था कि भारत अब किसी के आगे झुकने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए एक बहुत ही भावुक संदेश दिया है.
1998 के परमाणु परीक्षणों को किया याद
प्रधानमंत्री ने 1998 के उन परमाणु परीक्षणों को याद करते हुए कहा कि 11 मई के उन टेस्ट्स के बाद पूरी दुनिया का दबाव हमारे देश पर था, लेकिन भारत की इच्छाशक्ति इतनी अटल थी कि कोई भी ताकत हमें डिगा नहीं सकी.
पीएम मोदी ने अपने संदेश में केवल राजनीति की बात नहीं की, बल्कि भारत के आध्यात्मिक दर्शन को भी इससे जोड़ा. उन्होंने एक विशेष श्लोक उद्धृत किया:
एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता ।
न शिवेन विना शक्तिर्न शक्त्या विना शिवः ।।
1998 में इसी दिन भारत ने जो परमाणु परीक्षण किए थे, उनसे दुनिया को पता चला कि हमारे देश की इच्छाशक्ति कितनी अटल है! 11 मई के टेस्ट के बाद पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था, लेकिन हमने दिखाया कि कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता ।
न शिवेन… pic.twitter.com/KjIxGMA0BS
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2026
इस श्लोक के जरिए पीएम मोदी ने शिव और शक्ति के उस अटूट रिश्ते की बात की जो कभी अलग नहीं हो सकते. इसके माध्यम से उन्होंने भारत की सामरिक स्वायत्तता और ‘आत्मनिर्भर’ होने के संकल्प पर जोर दिया. उनका कहना था कि जैसे शिव के बिना शक्ति नहीं और शक्ति के बिना शिव नहीं, वैसे ही बिना सामर्थ्य के स्वाभिमान की रक्षा मुमकिन नहीं है.
क्या हुआ था उन दिनों में?
आज की पीढ़ी के लिए ये जानना जरूरी है कि 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में भारत ने कुल पांच सफल परमाणु परीक्षण किए थे, जिसे ‘ऑपरेशन शक्ति’ का नाम दिया गया था. उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया भर के प्रतिबंधों और दबाव को दरकिनार करते हुए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा. इन परीक्षणों ने भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया जो परमाणु शक्ति संपन्न हैं.
वैज्ञानिकों को सलाम
प्रधानमंत्री ने इन परीक्षणों के पीछे दिन-रात एक करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और रक्षा विशेषज्ञों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं. आज भारत जो आत्मनिर्भरता की बात करता है, उसकी नींव इन्हीं वैज्ञानिकों ने सालों पहले रख दी थी.
ये भी पढ़ें: VIP कल्चर पर लगाम: पीएम मोदी ने काफिले से हटा दीं 50% गाड़ियां! अफसरों को भी दी मितव्ययिता की नसीहत
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



