Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: पुलिस ने रॉयल गैलेक्सी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, मौके से आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि, होटल आशु गुप्ता के नाम से संचालित हो रहा है, जिसे समरजीत नाम का शख्स किराए पर लिए हुए है. मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है.

फोटो-सोशल मीडिया

Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने फीलखाना थानाक्षेत्र के स्थित जाने-माने होटल रॉयल गैलेक्सी में छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और मौके से दलालों के साथ ही आपत्तिजनक हाल में पाए गए युवक-युवतियों समेत और होटल मालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस सम्बंध में पुलिस को काफी वक्त से सूचना मिल रही थी.

इस पूरे मामले को लेकर एडीसीपी आकाश पटेल ने मीडिया को जानकारी दी कि मालरोड चौराहे के पास स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में काफी वक्त से उनको सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने होटल को घेर लिया और फिर छापेमारी की तो एक कमरे में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले. इस पर पुलिस ने मौके से चार लड़कियों के साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो दलाल भी हैं जो लड़कियों को होटल तक पहुंचाने का काम करते थे. मौके से तमाम आपत्तिजनक सामान के साथ ही 9 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से 2400 रुपए भी बरामद किए हैं. ये लोग ऑनलाइन मोड के जरिए पैसा वसूलते थे. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल, AAP सांसद ने ED की कार्रवाई को बताया जुल्म

एडीसीपी आकाश पटेल ने आगे बताया कि अगर इस तरह की सूचना और मिलती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि होटल आशु गुप्ता के नाम से संचालित हो रहा है, जिसे समरजीत नाम का शख्स किराए पर लिए हुए है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस होटल के मालिक की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है. इसी के साथ एडीसीपी ने ये भी बताया कि शुक्लागंज निवासी दयाशंकर तिवारी और किदवई नगर निवासी पूजा दुबे इस पूरे मामले में दलाली का काम करते थे. समरजीत फरार है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पकड़ी गई लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनको यहां पर बहाने से बुलाया गया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital