Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: RJD दफ्तर के बाहर लगा नीतीश कुमार का पोस्टर, बिहार के सीएम को बताया ‘राम-कृष्ण’, पीएम मोदी की ‘रावण-कंस’ से की तुलना

Bihar Politics: पोस्टर में सारथी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि ‘लालटेन की रोशनी में एक-एक तीर सही निशाने पर लगाएं पार्थ! याद है न मिशन 2024, हस्तिनापुर, नई दिल्ली महाविजय !

bihar poster

राजद कार्यलय में लगा पोस्टर (फोटो ट्विटर)

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर पहली बार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लगा है. इस पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की गई है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण और कंस से की गई. नीतीश कुमार को बिहार में महागठबंधन का दूसरी बार मुखिया बनाया गया है. इस पोस्टर के जारी होने के बाद से सियासी चर्चा शुरू हो गई है.

पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार को केवल बिहार का नहीं बल्कि पूरे देश का नेतृत्व करते हुए दिखाया गया है. पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी भी दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में नीतीश कुमार के हाथ धनुष बाण भी है. वहीं इस पोस्टर के जारी होने के बाद से बवाल भी हो रहा है क्योंकि इसमें पीएम मोदी को रावण दिखाया गया है.

‘विपक्ष के नेताओं को भगवान के अवतार में दिखाया’

वहीं एक दूसरे पोस्टर में विपक्ष के तमाम नेताओं को दिखाया गया है. जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, शिबू सोरेन, सीताराम येचुरी जैसे कई नेता मुकुट पहन भगवान के अवतार में हैं. वहीं लालू प्रसाद यादव को पोस्टर के बीच में दिखाया है. यह पोस्टर राजद महिला प्रकोष्ठ की महासचिव पूनम राय ने लगवाया है. पोस्टर में सारथी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि ‘लालटेन की रोशनी में एक-एक तीर सही निशाने पर लगाएं पार्थ! याद है न मिशन 2024, हस्तिनापुर, नई दिल्ली महाविजय ! घबराईए नहीं, पार्थ, आपके साथ पहले के चक्रधारी और अब के लालटेनधारी जो हैं.’

पीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं नीतीश कुमार!

2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि राजद मुख्यमंत्री नीतीश के लिए अधिक प्रेम इसलिए दिखा रहा है क्योंकि वो नीतीश कुमार को पीएम की कुर्सी पर देखना चाहता है. इससे बिहार की सीएम की कुर्सी का रास्ता लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साफ हो जाएगा. तेजस्वी यादव को इस बार की सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद से ही लगातार उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में आरजेडी के नेता पेश कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital