Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Prayagraj: माफिया अतीक अमहद के करीबी जैद खालिद की प्लाटिंग पर एक बार फिर गरजा बुलडोजर, नक्शे के बिना ही तैयार किए जा रहे थे प्लाट

दो वर्ष पूर्व वह भाजपा में काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बना था, लेकिन जब अतीक से उसके सम्बंध खुले तो उसे भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

atiq ahmed

अतीक अहमद (फाइल फोटो)

Prayagraj:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को रसूलपुर मरियाडीह, उपरहार में 45 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ढहा दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि यह अवैध प्लाटिंग माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे जैद खालिद की है. तो वहीं संजय यादव उर्फ गुड्डू की अवैध प्लाटिंग पर भी पीडीए ने कार्रवाई की है.

बता दें कि इसी साल 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद से पूरे प्रदेश में हाहाकार मच गया था. हालांकि तीनों बदमाशों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था. हालांकि इस पूरे मामले में जांच जारी है तो वहीं अतीक और उसके भाई सहित उसके पूरे परिवार पर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोप लगा था और सीसीटीवी में भी अतीक का बेटा असद गोली चलाते हुए नजर आया था. हालांकि असद भी एनकाउंटर में ढेर हो चुका है तो वहीं अतीक के गुर्गों व करीबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. अभी तक अतीक का पत्नी शाइस्ता और उसका दाहिना हाथ गुड्डू मुस्लिम व उसकी बहन के साथ ही अशरफ की बीवी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: भाजपा के मोहपाश में फंसे जयंत चौधरी! NDA में शामिल होने की अटकलें हुईं तेज, यूपी वेस्ट में पक रही है खिचड़ी

भाजपा नेता रहा है जैद खालिद

मीडिया सूत्रों की मानें तो जैद खालिद माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ अहमद के करीबियों में से एक था. दो वर्ष पूर्व वह भाजपा में काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बना था, लेकिन जब अतीक पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी तभी उसके भी अतीक से सम्बंध खुल गए थे. इसी के बाद से उसे भाजपा से निकाल दिया गया था. हालांकि जैद खालिद ने पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि, वह पिता के इलाज में व्यस्त होने से पद की जिम्मेदार का निर्वहन नहीं कर पा रहा है. तो वहीं इसी दौरान पहले भी जैद खालिद के भी उमरी स्थित मकान पर बुलडोजर चला था. तो इसी के साथ ही बमरौली उपरहार स्थित मकान पर भी नोटिस चस्पा की गई थी.

45 बीघा प्लाटिंग जमींदोज

उमरी स्थित मकान पर बुलडोजर करने के बाद भी जैद खालिद अतीक गिरोह के लोगों के साथ मिलकर इलाके में प्लाटिंग करता रहा. इसकी सूचना मिलने के बाद पीडीए ने कार्रवाई को लेकर तमाम कागज तैयार किए और इसके बाद शुक्रवार को पीडीए का दस्ता रसूलपुर मरियाडीह उपरहार पहुंचा और उसके साथ ही गुड्डू यादव की 45 बीघा जमीन की प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया. बता दें कि इस क्षेत्र में एक सप्ताह में पीडीए ने 100 बीघे से अधिक में किए गए अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कार्रवाई की है. इस सम्बंध में अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital