Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और PM Modi ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. हर तरफ भोले की गूंज सुनाई दे रही है. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है.

President Murmu, PM Modi

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी

Maha Shivratri 2025: देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं. मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महाशिवरात्रि की दी बधाई

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक यह पावन पर्व हमें ज्ञान, धैर्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मेरी कामना है कि सम्पूर्ण सृष्टि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनके आशीष से हमारा राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो. हर हर महादेव.”

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं. यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है. हर-हर महादेव!”

अमित शाह ने महाशिवरात्रि पर कही ये बात

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. शिव और शक्ति के मिलन का यह पर्व अध्यात्म, आत्मचिंतन और आस्था का महापर्व है. देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण की कामना करता हूं.”

भगवान महादेव से देश की खुशहाली- नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाशिवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने कहा, “समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान महादेव से देश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना करता हूं.”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! शिवशक्ति की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे. हर हर महादेव.”

CM योगी ने महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “त्रिभुवनपति भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से सभी का कल्याण हो, सम्पूर्ण सृष्टि का उद्धार हो.”

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital