Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी निकालेंगे दोबारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कांग्रेस का ऐलान- इस बार पश्चिम से पूर्व की ओर करेंगे पैदल सफर

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. उनकी ये पहली भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ थी. अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी.

राहुल गांधी फिर से 'भारत जोड़ो यात्रा' निकालेंगे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bharat Jodo Yatra 2.0 : राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के पार्ट-2 की शुरुआत इसी साल करेंगे. उन्‍होंने पिछले साल सितंबर में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा-1 निकाली थी, अब उनकी दूसरी यात्रा गुजरात से मेघालय तक होगी. यह जानकारी आज महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मीडिया को दी. नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी की पहली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को जनता ने खूब सराहा. इस यात्रा ने वाकई आमजन को जोड़ा. अब कांग्रेस राहुल की अगुवाई में दूसरी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू करेगी.

दो-तीन दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता बहाल करने के आदेश दिए, जिसके बाद राहुल गांधी की सांसदी वापस आ गई. और अब कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में दिख रही है. पार्टी की तरफ से ऐलान किया गया है कि जल्द राहुल अपनी दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकलेंगे. ये यात्रा गुजरात से मेघालय तक होगी. कांग्रेस नेताओं की मानें तो दूसरी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा निकालने की तैयारी कर ली गई है. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि जिस वक्त राहुल भारत जोड़ो यात्रा-2 निकालेंगे, उसी टाइम महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे.

‘भारत जोड़ो’ यात्रा पार्ट-2 की खबरें आते ही केंद्र की सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा का बयान आया है. महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने कहा कि राहुल की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा एक विफल यात्रा थी क्योंकि उसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी. भाजपाइयों का कहना है कि राहुल गांधी जिस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की बात कर रहे हैं, उससे उन्‍हें चुनावों में फायदा नहीं होने वाला, क्‍योंकि जनता कांग्रेस के मंसूबों को समझती है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को वापस मिला पुराना घर, फिर से 12 तुगलक लेन वाला बंगला मिलने बोले- पूरा हिंदुस्तान…

भारत जोड़ो यात्रा में 136 दिन पैदल चले थे राहुल गांधी
‘भारत जोड़ो’ यात्रा पार्ट-1 में राहुल गांधी 100 किलोमीटर से भी ज्‍यादा पैदल चले थे. उन्‍होंने अपनी पहली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी. जो कि 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर में पूरी हुई. यह यात्रा करीब 4 हजार किलोमीटर की रही. इसमें राहुल गांधी को 136 दिन लगे थे. इस दौरान राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब से होकर गुजरे. अब राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी. ये गुजरात से शुरू हो सकती है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital