देश

Raghuram Rajan On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ‘पप्पू’ नहीं, स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति- बोले RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का काफी हुजूम दिखाई दे रहा है. उनकी इस यात्रा में कई सिलेब्स और एनजीओ (NGO) के लोग भी शामिल हो रहे हैं. वहीं उनकी इस यात्रा में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) भी शामिल हुए थे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी कश्मीर से थोड़ा दूर है. इसी बीच पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि ”राहुल गांधी पप्पू नहीं, स्मार्ट व्यक्ति हैं”.

रघुराम राजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में कहा कि,”वो स्मार्ट व्यक्ति हैं, पप्पू नहीं हैं” उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की ‘पप्पू’ छवि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है”. रघुराम राजन के मुताबिक, पूर्व में राहुल गांधी की छवि को पप्पू के रूप में बताया गया. ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं”.

‘राहुल किसी भी तरह से ‘पप्पू’ नहीं है’

पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक इंटरव्यू में कहा कि,”उन्हें लगता है राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण है. राहुल किसी भी तरह से ‘पप्पू’ (मूर्ख) नहीं है. वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति हैं. प्राथमिकताएं क्या हैं, बुनियादी जोखिम और उनका मूल्यांकन करने की क्षमता की अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण है और राहुल इन सभी चीजों के लिए सक्षम हैं”.

ये भी पढ़ें-   Weather Update: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, यूपी में शीतलहर से राहत, 21 जनवरी से पहाड़ों पर होगी तेज बारिश और बर्फबारी

‘मैं कांग्रेस की भी आलोचना करता था’

अपने इंटरव्यू के दौरान रघुराम राजन ने यह भी खुलासा किया कि,”वह राहुल गांधी के साथ चले क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना पर रघुराम राजन ने कहा कि वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भी आलोचक थे और चुनावी राजनीति में उनके प्रवेश से स्पष्ट रूप से इनकार करते थे”.

‘राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहते’

रघुराम राजन ने ये भी साफ किया कि वो सिर्फ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इसलिए गए थे क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े हैं. उन्होंने ऐसा इसलिए बिल्कुल नहीं किया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहते हैं. उन्होंने साफ किया कि उनका ऐसा कोई मन नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

2 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago