Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Raja Bhaiya Case: राजा भैया की पत्नी ने कोर्ट से की 10 लाख महीना गुजारा भत्ते की मांग, महंगे ब्रांड्स का दिया हवाला

Raja Bhaiya-Bhanvi Divorce Case: भानवी सिंह ने कोर्ट से कहा कि राजा भैया को महंगे ब्रांड्स को शौक हैं. इसको लेकर वहीं भानवी सिंह ने भी कोर्ट से गूची,बरबरी,फेरागामो जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए 10 लाख रुपये हर महीने गुजार भत्ते की मांग की है.

राजा भैया और भानवी सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) और पत्नी भानवी सिंह के बीच तालाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. साकेत कोर्ट मे आज इस मामले की सुनवाई हुई. राजा भैया की पत्नी और उनके पिता उदय प्रताप सिंह मंगलवार को कोर्ट पहुंचे. अदालत में आज राजा भैया के पिता का बयान दर्ज होना था. इस सिलसिले में उनकी आज कोर्ट पेशी थी. वहीं दूसरी भानवी सिंह ने उनके खिलाफ मेंटेनेंस को लेकर अर्जी दाखिल  की है, जिसमें उन्होंने कहा कि राजा भैया से उन्हें 10 लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता चाहिए.

भानवी सिंह ने कोर्ट से कहा कि राजा भैया को महंगे ब्रांड्स को शौक हैं. इसको लेकर वहीं भानवी सिंह ने भी कोर्ट से गूची,बरबरी,फेरागामो जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए 10 लाख रुपये हर महीने की मांग की है. उन्होंने कोर्ट को लिखित आवेदन में साफ कहा कि मैं अपनी कमाई से ऐसी महंगी चीजें नहीं खरीद सकती जैसी राजा के पास हैं, इसलिए मुझे भी उनके जैसा जीवन जीने के लिए रुपये चाहिए.

कोर्ट में पेश हुए राजा भैया के पिता

वहीं सुनवाई से पहले भानवी सिंह के वकील ने कहा कि मामले की सुनवाई इन कैमरा हो, ताकी मीडिया ट्रायल से बचा जा सके. लेकिन राजा भैया के वकील ने कहा कि ये लोग खुद ही मीडिया के सामने आकर बयानबाजी करते हैं. इसके कोर्ट में राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह की कोर्ट में मौजूदगी पेश हुई. हालांकि राजा के वकील ने उनका बयान फिलहाल रिकॉर्ड पर लेने से मना कर दिया है. इसके लिए कोर्ट ने राजा भैया के वकील से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें- Deoria Murder Case: प्रेम चंद यादव के घर पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जिलाधिकारी को दिया ये आदेश

3 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

बता दें कि जब कोर्ट से भानवी सिंह और उनके ससुर बाहर आए तो वह मीडिया से बचते हुए निकल गए. बस वह इतना कह पाए कि कोर्ट ने अभी कुछ बोलने से मना किया है, इसिलए केस अभी पेंडिंग में पड़ा है. मामले की अगली सुनवाई अब 3 नवंबर को होगी. मालूम हो राजा भैया ने भावनी सिंह से तालाक लेने के लिए कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. वहीं उनकी पत्नी कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. इसमें मारपीट और दूसरी महिलाओं से संबंध की बात भी शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital