Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ज्योतिषी के बाद तांत्रिक की हुई एंट्री, सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्या मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के 23 मई को शिलांग से लापता होने के बाद राजा के परिवार वाले उज्जैन के एक तांत्रिक के पास गया थे.

इंदौर – बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्या मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के 23 मई को शिलांग से लापता होने के बाद राजा के परिवार वाले उज्जैन के एक तांत्रिक के पास गया थे. राजा के रिश्तेदार 28 मई को गुजरात के एक जानकार के साथ, उज्जैन के चिंतामन रोड स्थित, अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास से मिले थे।

तांत्रिक से राजा-सोनम को खोजने की मदद मांगी

उन्होंने महंत को राजा और सोनम को खोजने में मदद करने का अनुरोध किया था । इस दौरान वो अपने साथ राजा के कपडे सहित, दोनों के फोटो लेकर, उज्जैन गए थे। रामेश्वर दास ने राजा और सोनम को खोजने के लिए तंत्र अनुष्ठान शुरू किया था । महंत का दावा है कि उनके अनुष्ठान के पांच दिन के अंदर 2 जून को राजा की ख़बर परिवार को मिल गई थी।

तांत्रिक ने 5 दिन में ख़बर मिलने का किया था दावा

आगे महंत बताते हैं कि उनके पास राजा के परिवार का एक आदमी गुजरात वाले शिष्य के साथ इंदौर से आये थे। वे राजा और सोनम के लापता होने से काफी परेशान थे। वो देवास भी गए, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली, तो मेरे पास आये। महंत रामेश्वर दास ने बताया कि, हम लोग गुम हुए, लोगों के लिए तंत्र, यंत्र और मंत्र क्रिया करते हैं. जिसमें गुम होने वाले व्यक्ति का फोटो और उसका एक कपड़ा लगता है. ये दोनों चीजें परिवार से मंगवाई थी. 28 मई को राजा का परिजन, राजा और सोनम का फोटो के साथ-साथ राजा के कपड़े लेकर आश्रम आया था. उसने पूरी बातें बताई थी। हमने भी अनुष्ठान किया और कहा था कि अगले पांच दिन के अंदर ख़बर मिल जाएगी. राजा की लाश मिलने के बाद सोनम भी आ गई तो, उनके कपड़े और फोटो किसी के हाथ न लगे इसलिए उज्जैन की क्षिप्रा नदी में बहा दिए। तांत्रिक महंत रामेश्वर दास ने बताया कि वे जनकल्याण के लिए इस तरह के तांत्रिक उपाय करते हैं और कई लोग वर्षों बाद भी उनके इस उपाय के बाद वापस लौट आए हैं।

ज्योतिषीय चेतावनियों को किया गया नजरअंदाज

आपको बता दें कि महंत रामेश्वर दास से पहले एक ज्योति, एनके पांडे, जिन्होंने राजा और सोनम की कुंडली का मिलान किया था, उन्होंने शादी के बाद कई सावधानियां बरतने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि सोनम की विदाई 31 मई से पहले न करें. लेकिन विदाई जल्दी कर दी गई और दोनों 21 मई को यात्रा पर निकल गए.

यह भी पढ़ें-राजा रघुवंशी की मौत के बाद ज्योतिषी ने परिवार को बता दिया था कातिल का नाम, सोनम के बारे में कही थी ये बातें

पांडे के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा था कि 5 जून से पहले दोनों को यात्रा नहीं करनी चाहिए. लेकिन इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया और नतीजा सामने है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital