देश

Rajasthan Election: PM मोदी के कार्यक्रम में क्यों नहीं गए CM गहलोत? खुद बताई वजह; कहा- ‘हमारी नकल कर रहे..’

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने वोटिंग होगी, ऐसे में कांग्रेस-भाजपा समेत कई सियासी पार्टियां यहां जोर-शोर से अपने प्रचार-अभियान में जुटी हैं. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तो कांग्रेस की ओर से यहां अशोक गहलोत सबसे बड़ा चेहरा हैं. प्रधानमंत्री मोदी अब तक कई बार राजस्‍थान आ चुके हैं और उनके साथ कुछ कार्यक्रमों में तो अशोक गहलोत को भी मौजूद रहना पड़ा. हालांकि, इस बार गहलोत मोदी के स्‍वागत के लिए नहीं गए. सवाल उठने पर अब अशोक गहलोत ने इस बारे में खुद ही खुलासा किया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोधपुर वाले कार्यक्रम में शामिल न होने के सवाल पर कहा, “मैं देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं, लेकिन वह जब जोधपुर आए थे तो उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं आए. मैं कहूंगा कि उनके राजस्थान में कई कार्यक्रम होते हैं. औपचारिकता के लिए लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए जाना होता है. कई बार हमें समय नहीं मिलता, इसलिए हम नहीं जा पाते हैं.”

पीएम नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं- सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी नकल करने का आरोप भी लगाया. गहलोत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं. हमने काम की गारंटी दी थी कर्नाटक में. वैसी ही गारंटी वो राजस्थान में भी देने जा रहे हैं.” वहीं, भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए गहलोत बोले, “भाजपा डरी हुई है. इसलिए तो सांसदों को विधानसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया. उनके पास कार्यकर्ता नहीं थे..वहां आए रोज झगड़े हो रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: Rajasthan Election: कुर्सी की जंग में फिर कांग्रेस में शुरू हुआ टकराव? अशोक गहलोत के बयान पर पायलट का पलटवार

‘डरपोक हैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत’

गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बोलते हुए कहा, “गजेंद्र शेखावत डरे हुए हैं. मैं पूछता हैं कि यदि वो आरोपी नहीं हैं तो उनको जमानत लेने के लिए कोर्ट जाने की क्या जरूरत है? अरे..वह तो इतने डरपोक हैं कि एसओजी के चालान को रोकने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

3 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

5 minutes ago

फिलीपींस, वियतनाम के बाद नए कस्टमर: ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने दिल्ली आए ASEAN राजनयिक, फिदा हुए सिंगापुर के दूत

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…

42 minutes ago

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

49 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

51 minutes ago