लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
सोने की ईंट
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं. जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके चलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. दौसा जिले के टिकरी मोड पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए एक बस से 50 लाख रुपये का सोना बरामद किया है. लोक परिवहन विभाग की यह बस भरतपुर से जयपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान बस को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें एक सोने की ईंट बरामद हुई.
बस से बरामद हुई ईंट का वजह 856 ग्राम है. इस हिसाब से यह सोना करीब 50 लाख रुपये बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस को बस से बरामद हुए सोने का मालिक का पता नहीं चला.
पुलिस ने सोने की ईंट बरामद करने के बाद जब इसके बारे पता लगाने की कोशिश की तो बस में बैठे सभी लोगों ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद से सोने की ईंट को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया. बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही महुआ थाना पुलिस ने टिकरी मोड पर भारी तादात में चांदी बरामद की थी. तब इसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई गई थी.
यह भी पढ़ें- “इसको कोई आइडिया है, मेरी मूर्खता से सीएम बन गया था…”, जीतन राम मांझी पर भड़के नीतीश, तू-तड़ाक पर आई बात
टीकरी मोड़ पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि जिले में एंट्री करने वाले लगभग सभी वाहनों को चेंकिग की जा रही है. एक बार फिर बस से सोने की ईंट बरामद हुई है. इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये की है. वहीं इस ईंट की जिम्मेदारी बस में बैठे किसी नागरिक ने नहीं ली है. ऐसे में लावारिस सोने को जब्त कर लिया है.
प्रदेश में 25 नवंबर को चुनाव होना है. इसके चलते तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं. राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. वहीं पुलिस भी मुस्तैदी से तैनात है. ताकी चुनाव में कोई किसी तरह कोई हेरफेर न कर सके. इसलिए पुलिस चेंकिग अभियान चलाकर ये पता कर रही है कि कहीं भारी तादात में पैसा इधर-उधक ट्रांसफर तो नहीं किया जा रहा.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…