देश

Rajasthan Elections: नहीं मिला बहुमत का आंकड़ा तो ऐसे सरकार बनाएगी कांग्रेस, गहलोत सरकार के मंत्री ने बताया ‘प्लान B’

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी. इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस की दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं. क्योंकि तेलंगाना में मतदान के समाप्त होते ही लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों के नतीजे सामने आ गए. इन सर्वों के नतीजों ने दोनों पार्टियों की टेंशन को और बढ़ा दिया है, क्योंकि यहां मुकाबला टक्कर का होने वाला है. कुछ सर्वों में बीजेपी की सरकार बन रही है तो कुछ में कांग्रेस की. ऐसे में तस्वीर साफ नहीं है. 3 दिसंबर को अलसी नतीजे सामने आ जाएंगे.

सर्वों के नतीजे के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही निर्देलीय और छोटे दलों की जरुरत पड़ सकती है. इसलिए अब उन्हें साधने की भी जरुरत होगी. इस बीच कांग्रेस ने अपना प्लान बी तैयार कर लिया है.

‘कांग्रेश की सरकार बनाने की होगी कोशिश’

सर्वों के नतीजे आने के बाद गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पार्टी के प्लान बी के बारे में बताया है. अगर प्रदेश सरकार को बहुमत नहीं मिलता तो वह क्या तैयारी कर रही है और किस तरह से अपनी सरकार बना सकती है. उन्होंने इंडिया टीवी से एक इंटरव्यू में बात करते हुए प्लान बी के बारे चर्चा की और बीजेपी पर निशाना साधा. जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी विजेता विधायकों को टूट से बचाने के लिए होटल बुक करा रही है? इस पर उन्होंने कहा कि, “यदि 100 से 90 के बीच आंकड़ा आता है तो होटल और रिसॉर्ट तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों बुक करा लेंगे. इसके अलावा पार्टी कोशिश करती है कि निर्दलीय और अन्य साथ आएं. मेरी आदत है, मैं खुलकर बात करता हूं. हालांकि उन्होंने
कहा कि उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक कांग्रेस 100 के पार जा रही है.”

अलर्ट मोड पर कांग्रेस

खाचरियावास ने आगे कहा, “यदि हम 100 के पार नहीं जा रहे हैं तो हमें निर्दलीय और छोटी पार्टियों की जरूरत पड़ेगी। बीजेपी भी कोशिश करेगी. कोशिश करना गुनाह नहीं है. अलर्ट मोड पर रहना हर पार्टी की जिम्मेदारी है. अलर्ट मोड पर कांग्रेस भी रहेगी और बीजेपी भी रहेगी, क्योंकि अब नेक टू नेक पर आ गया है। एग्जिट पोल भी बता रहा है. कुछ में बीजेपी जीत रही है और कुछ में हम जीत रहे हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

3 seconds ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

3 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

10 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

27 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

50 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

1 hour ago