दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
भजनलाल शर्मा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ.
Rajasthan New CM: आखिरकार हफ्तेभर के सस्पेंस के बाद अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक में सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला ले लिया गया है. उनके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा प्रदेश के 2 उप मुख्यमंत्री होंगे. वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे.
भजनलाल शर्मा लो-प्रोफाइल चेहरे हैं..यानी सियासी गलियारों में उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने की कोई चर्चा नहीं थी. इसके अलावा वह पहली बार ही विधायक का चुनाव लड़े थे. हालांकि, वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और ABVP से जुड़े रहे हैं. 23 घंटे पहले की ही बात है जब भजन लाल ने मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर मोहन यादव को बधाई दी थी. और, आज 24वें घंटे में भजनलाल शर्मा खुद मुख्यमंत्री बन गए हैं.
राजस्थान में मुख्यमंत्री का ऐलान करने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अन्य राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय किया था..वहां भी नया चेहरा मुख्यमंत्री बनाया गया था. उसके बाद से लोगों का ध्यान इस पर था कि राजस्थान में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? आज मंगलवार दोपहर जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हाईकमान द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम पर सहमति बनी. सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही रखा.
यह भी पढ़िए: सांगानेर से पहली बार विधायक… अब बने राजस्थान के नए CM, जानें भजनलाल शर्मा के बारे में सबकुछ
हैरत की एक बात यह भी है कि भाजपा के विधायकों की ग्रुप फोटो में भजनलाल शर्मा चौथी लाइन में बैठे थे. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि भाजपा हाईकमान उनका नाम नए मुख्यमंत्री के लिए घोषित कर देगी. आज बैठक में ही उनके नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई. बता दें कि भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं. वह मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं.
— भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…