Bharat Express DD Free Dish

राज्यसभा चुनाव 2026: 26 निर्विरोध, अब 11 की बारी; चलेगा BJP का ‘निर्दलीय’ दांव या टूटेगा कांग्रेस का दावा?

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए है. बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 सीटों पर 16 मार्च को घमासान होना है. जानें पूरा चुनावी अंकगणित और सियासी समीकरण

Rajya Sabha Election 2026

Rajya Sabha Election 2026: देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव ने भारतीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 7 राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हो गया है. इनमें शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी, रामदास आठवले और भाजपा के विनोद तावड़े जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं. विपक्षी दलों द्वारा इन सीटों पर कोई अतिरिक्त उम्मीदवार न उतारने के कारण इन नेताओं की राह आसान हो गई.

निर्विरोध चुने गए दिग्गजों की सूची (Rajya Sabha Election Result)

विभिन्न राज्यों में संख्या बल और आपसी राजनीतिक समीकरणों के चलते कई दिग्गजों की निर्विरोध वापसी तय हो गई है.

  • महाराष्ट्र: शरद पवार (NCP-SP), रामदास आठवले (RPI-A) और विनोद तावड़े (BJP).
  • तमिलनाडु: तिरुचि शिवा (DMK) और एम. थंबीदुरई (AIADMK).
  • हिमाचल प्रदेश: अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस).
  • असम और छत्तीसगढ़: भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का रास्ता साफ

बिहार: पांचवीं सीट पर फंसा ‘पेंच’ (Rajya Sabha Election Update)

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. NDA ने अपने 4 दिग्गजों—नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को उतारकर अपनी स्थिति मजबूत की है, लेकिन पांचवीं सीट पर भाजपा के शिवेश राम और महागठबंधन के ए.डी. सिंह (RJD) के बीच सीधी भिड़ंत है.

एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 प्रथम वरीयता के वोटों की जरूरत है. NDA के पास कुल 202 विधायक हैं, जिससे उन्हें पांचवीं सीट के लिए कम से कम 3 अतिरिक्त वोटों की जुगाड़ करनी होगी. इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने राजद विधायकों की आपात बैठक बुलाई है.

हरियाणा और ओडिशा: क्रॉस वोटिंग का डर

  • हरियाणा: यहां 2 सीटों के लिए 3 दावेदार हैं. भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध के अलावा निर्दलीय सतीश नांदल ने मैदान में उतरकर कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. सतीश नांदल की जीत तभी संभव है जब कांग्रेस के खेमे में ‘सेंधमारी’ हो.
  • ओडिशा: यहां 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. भाजपा समर्थित निर्दलीय दिलीप राय को जीत के लिए विपक्ष के कम से कम 9 अतिरिक्त वोटों की दरकार है. बीजेडी ने भाजपा पर ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे का मिला समय

चुनाव प्रक्रिया और समय-सारणी (Rajya Sabha Election)

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिन 11 सीटों पर निर्विरोध चुनाव नहीं हो सका है, वहां मतदान की प्रक्रिया निम्नलिखित होगी:

  • मतदान तिथि: 16 मार्च 2026
  • समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • परिणाम: उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू होगी.

राज्यसभा चुनाव 2026 केवल सीटों का चयन नहीं, बल्कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन का एक जरिया बन गया है. जहाँ अधिकांश राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से सीटों का बंटवारा हो गया है, वहीं बिहार, ओडिशा और हरियाणा में ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका ने इस चुनाव को सस्पेंस थ्रिलर बना दिया है. 16 मार्च के नतीजे यह तय करेंगे कि सत्ता पक्ष अपनी रणनीति में सफल होता है या विपक्ष अपनी सेंधमारी रोकने में कामयाब रहता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read