Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राम मंदिर के कार्यक्रम में क्यों नहीं मिला राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता, जानें क्या है इसकी वजह

Ram Mandir Inauguration: श्रीरामलला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े इस कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Narendra Modi, Yogi Adityanath) समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रित किया गया है. हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है. अब सवाल यह है कि आखिर क्यों, राहुल और प्रियंका को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है.

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को कांग्रेस की संसदीय दल की नेता के तौर पर आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का नेता होने के नाते राम मंदिर के कार्यक्रम में बुलाया गया है. अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, जिसके चलते उन्हें भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर दिया है. राम मंदिर के कार्यक्रम में न्योता देने के लिए एक लिस्ट बनी है, जिसमें तीन कैटेगरी हैं. इसमें राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वो नेता जो कि 1984 से 1992 में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे थे. इन सभी को राम मंदिर के ट्रस्ट द्वारा न्योता भेजा गया है.

यह भी पढ़ें-त्रिशूर में PM मोदी विशाल सभा को करेंगे संबोधित, जगह-जगह लगाए गए पोस्टर, बेसब्री से इंतजार कर रही हैं महिलाएं

VHP ने क्या दिया बयान

वहीं विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता दिया है. वे कांग्रेस पार्टी के प्रमुख होने के साथ-साथ राज्यसभा में भी विपक्ष के नेता हैं. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता की बात करें तो 2014 में तय सीटों से कम होने की वजह से कोई भी विपक्ष का नेता नहीं बन सका और ऐसे में सबसे विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को वीएचपी ने आमंत्रित किया है.

यह भी पढ़ें-फिर डरा रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में सब-वेरिएंट JN.1 से 5 लोगों की मौत, इतने मामले आए सामने

अखिलेश को भी मिलेगा न्योता!

इस मामले में मीडिया ऑर्गनाइजेशन ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि जल्द ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा चीफ मायावती को भी न्योता भेजा जाएगा. हाल ही में अखिलेश यादव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा था कि यह भगवान का कार्यक्रम है. भगवान से बढ़कर कोई भी नहीं है. भगवान जिसे भी बुलाएंगे, वह अपने आप दौड़ा हुआ चला जाएगा.

यह भी पढ़ें-UP Politics: “ड्राइवरों को स्टीयरिंग मोड़ना आता है…”, भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इसके अलावा, जेडीयू प्रमुख और बिहार सीएम नीतीश कुमार को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है. वे हाल ही में ललन सिंह की जगह पार्टी अध्यक्ष बने हैं और अध्यक्ष होने के नाते नीतीश को निमंत्रण भेजा गया है. वहीं, बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी बुलाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital