Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. धोबहा के पास हुई मुठभेड़ के बाद उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ramkumar-singh-murder-case-main-shooter-pawan-yadav-injured

आरा में पूर्व कस्टम रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ramkumar Singh Murder: बिहार के भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी और राजपूत नेता रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धोबहा के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में पवन यादव के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पवन यादव को घेर लिया था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस टीम से बचकर भागने के लिए फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया. पवन यादव नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.

रामकुमार सिंह पर पहली गोली चलाने का आरोप

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में बाइक सवार तीन शूटरों के शामिल होने की बात सामने आई थी.

पुलिस के मुताबिक पवन यादव इस हत्याकांड का मुख्य शूटर था. आरोप है कि उसी ने रामकुमार सिंह पर पहली गोली चलाई थी. अब मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी.

पूछताछ में खुल सकते हैं हत्याकांड के राज

पुलिस अब पवन यादव से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े दूसरे आरोपियों, साजिश और वारदात के पीछे की वजहों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी. इस मुठभेड़ को रामकुमार सिंह हत्याकांड की जांच में अहम कार्रवाई माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

फिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग का इंतजार है. माना जा रहा है कि इसमें मुठभेड़ और हत्याकांड की जांच से जुड़े दूसरे पहलुओं पर जानकारी दी जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital