Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘लो काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट…’, पत्नी से झगड़े के बाद पति का खौफनाक कदम; बिहार के रोहतास में ये क्या हुआ?

Sasaram के कुसडिहरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया, जबकि घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है…

बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात (Bihar Shocking Incident) सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक युवक ने पारिवारिक कलह और पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर वह कर डाला, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. बताते चलें 25 वर्षीय इस युवक ने गुस्से में आकार न केवल अपना निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) काटकर शरीर से अलग कर दिया बल्कि अपनी जान लेने की भी कोशिश की.

जानिए क्या है पूरा माजरा?(Bihar Rohtas shocking Incident)

दरअसल पूरी घटना सासाराम के कुसडिहरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि युवक अपना मानसिक संतुलन खो बैठा. उसने घर में रखा धारदार हथियार उठाया और सबके सामने अपना गुप्तांग काट डाला. इतना ही नहीं, खून से लथपथ होने के बावजूद उसने उसी हथियार से अपनी गर्दन पर भी वार कर खुदकुशी की कोशिश की.

तड़पता देख गांव में मचा हड़कंप

युवक की चीखें सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़े तो उसे तुरंत खून से लथपथ हालत में सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर भेजा. हालांकि घाव इतने गहरे थे और खून इतना बह चुका था कि डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत वाराणसी (यूजी) रेफर कर दिया.

डॉक्टर ने क्या बताया?

इस मामले (Bihar Shocking Incident) पर सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने दुखद जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट पूरी तरह काट दिया है. डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की जान तो बच जाएगी, लेकिन वह अब हमेशा के लिए नपुंसकता का शिकार हो जाएगा. यानी, अब उसमें कभी मर्दानगी नहीं रहेगी. डॉक्टर का मानना है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे गहरे मनोवैज्ञानिक कारण और अत्यधिक मानसिक तनाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण से पहले बंगाल में साजिश की आहट!TMC दफ्तर से निकलीं 18 तलवारें, कार्यकर्ता के घर मिला बारूद का जखीरा

नहीं हुई पुलिस शिकायत, इलाके में पसरा सन्नाटा

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी और गंभीर घटना होने के बावजूद अब तक परिजनों ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इसे पारिवारिक विवाद के साथ-साथ मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) का चरम रूप मान रहे हैं. यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि मानसिक स्वास्थ्य और आपसी संवाद की कमी कितनी महंगी पड़ सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital