देश

सनातन विवाद का असर! I.N.D.I.A अलायंस की पहली रैली कैंसिल, कमलनाथ ने दी जानकारी; CM शिवराज बोले- जनाक्रोश से डर गई कांग्रेस

Congress Bhopal Rally cancelled: सनातन धर्म को खत्म करने के विपक्षी नेताओं के विवादित बयानों के चलते करोड़ों हिंदु अनुयायियों की भावनाएं आहत हुईं, अब इसका असर सियासत में दिखने लगा है. आज ​कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I अलायंस की भोपाल में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी कांग्रेस के नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में दी. कमलनाथ ने कहा कि “भोपाल में I.N.D.I.A की रैली नहीं हो रही है. इसे रद्द कर दिया गया है.”

भोपाल में यह कांग्रेस की रैली रद्द होने की खबरों पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म पर विवादित बयान दिए जाने के बाद डर गई है. शनिवार दोपहर को ही कमलनाथ ने पत्रकारों के पूछने पर दो बार इस बात को दोहराया कि रैली को रद्द किया गया है. सियासत के जानकारों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने रैली की तैयारी को लेकर असमर्थता जताई थी. इसके बाद रैली कैंसिल कर दी गई.

CM शिवराज बोले- जनता की भावनाएं आहत हैं, इसलिए पीछे हटी कांग्रेस

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की लोगों के मन में रोष है. तकलीफ है. कांग्रेस को डर था कि वह रोष कहीं प्रकट न हो जाए. इसलिए अपने गठबंधन की रैली ही कैंसल कर दी. जनता का आक्रोश कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I अलायंस के खिलाफ है..जो सनातन धर्म को खत्म करने की बात करता है.

यह भी पढ़ें: Sanatan Dharma: ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती’- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की संयुक्त रैली भोपाल में होना प्रस्तावित थी. तीन दिन पहले कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी थी. जो अब कैंसिल हो गई है, आगे उनकी रैली कब होगी..ये सवाल उठ रहा है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद ही इस पर फैसला हो पाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago