Bharat Express DD Free Dish

तेज प्रताप यादव ने गलत नहीं कहा, यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार, भाजपा विधायक संजय उपाध्याय का बड़ा दावा

Yogi Adityanath: जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने को लेकर बयान दिया है. जिसपर अब भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के कारण राज्य लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है.

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने को लेकर बयान दिया है. जिसपर अब भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के कारण राज्य लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार की लोकप्रियता उसके विकास कार्यों, मजबूत नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से लगातार बढ़ रही है.

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि इन नीतियों ने देश और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है.

Yogi Adityanath

उपाध्याय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है और माफिया व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ है. “हर घर जल” और बिजली जैसी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल बना है.

अयोध्या से वाराणसी तक बढ़ रहा पर्यटन

भाजपा विधायक ने कहा कि वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए संजय उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी खुद को देश का युवराज मानते हैं, लेकिन एक गरीब परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं और मजबूत नेतृत्व दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही बात कांग्रेस नेतृत्व को स्वीकार नहीं हो रही है.

ममता बनर्जी पर बोला हमला

इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी और विपक्षी दलों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ गई है और जो नेता पहले राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते थे, वे अब विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- असम में UCC बिल पेश होते ही ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- यह बेटियों को विरासत से वंचित करने की देता है छूट

संजय उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है. हालांकि कोविड महामारी और अंतरराष्ट्रीय युद्धों जैसी वैश्विक चुनौतियों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read