देश

“मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं, इसलिए बुलावा आया”, CBI के समन पर सत्यपाल मलिक ने दिया जवाब, कांग्रेस बोली- मीडिया अब भी चुप रहेगा

Satyapal Malik: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बीते दिनों इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था. जिसके कुछ ही दिन के बाद अब सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर उनको समन भेज दिया है. पूर्व राज्यपाल को समन भेजने पर देश में सियासी बवाल खड़ा हो गया. कई विपक्षी पार्टियों ने इस मामले पर सरकार को घेरना शुरू दिया है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

वहीं सीबीआई के समन पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं. शायद, इसलिए बुलावा आया है. मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं. सच्चाई के साथ खड़ा हूं. बता दें वह सीबीआई के सामने 27 और 29 अप्रैल को पेश होंगे.”

कांग्रेस ने क्या कहा ?

सत्यपाल मलिक के मामले पर कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और कहा, “आखिरकार पीएम मोदी से रहा नहीं गया. सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी. अब सीबीआई ने मलिक को बुलाया है. ये तो होना ही था. एक चीज और होगी… गोदी मीडिया अब भी चुप रहेगा, लिखकर रख लीजिए.”

यह भी पढ़ें-  Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का अपडेट

आप ने भी बोला सरकार पर हमला

वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, “पूरा देश आपके साथ है. खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर. वो कायर है, CBI के पीछे छिपा है. जब-जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुक़ाबला किया. वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, गद्दार है. वो आपका मुकाबला नहीं कर सकता. आप आगे बढ़ो सर. गर्व है आप पर.”

ज्यादा से ज्यादा मुझे जेल देंगे

सत्यपाल मलिक ने अपने इंटरव्यू के दौरान सीधे मोदी सरकार पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि पुलवामा हमला को लेकर सरकार की तरफ से लापरवाही बरती गयी. वहीं जब उनसे कहा गया कि आप सीधे आरोप लगा रहे है तो आपको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस पर उन्होंने कहा था कि अधिक से अधिक यही होगा कि मुझे जेल में डाल दिया जाएगा- मैं उसके लिए भी तैयार हूं।’ वैसे यह बात बिलकुल सही है कि श्री मलिक अपने पद पर कार्यरत होते हुए भी कई बार सरकार से खुलकर पंगा लेते रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

54 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago