Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रोफेसर शमिका रवि को नियुक्त किया गया EAC-PM का सदस्य

अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय की अध्यक्षता वाली EAC-PM में वर्तमान में एक सदस्य और छह अंशकालिक सदस्य हैं.

Shamika-Ravi

प्रोफेसर शमिका रवि

अर्थशास्त्र की प्रोफेसर और रिसर्चर शमिका रवि को पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. शमिका रवि वर्तमान में ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन, वाशिंगटन डीसी में गवर्नेंस स्टडीज प्रोग्राम में एक अनिवासी वरिष्ठ फेलो हैं.

अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय की अध्यक्षता वाली ईएसी-पीएम में वर्तमान में एक सदस्य और छह अंशकालिक सदस्य हैं. सदस्य संजीव सान्याल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शमिका रवि को बधाई दी और उनका स्वागत किया. सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्यों में अर्थशास्त्री राकेश मोहन और जेपी मॉर्गन के प्रबंध निदेशक और मुख्य भारतीय अर्थशास्त्री साजिद जेड चिनॉय भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-Jio की True 5G सर्विस देश के 10 और शहरों में लॉन्च, अब 236 शहरों तक पहुंची सर्विस

ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि ब्रुकिंग्स इंडिया में शोध की पूर्व निदेशक शमिका रवि, वित्त, स्वास्थ्य, शहरीकरण और लैंगिक असमानता के क्षेत्रों सहित इकोनॉमिक ऑन डेवेलपमेंट पर रिसर्च करती हैं. शमिका रवि ने पहले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital