Bharat Express DD Free Dish

‘मैं मोदी जी से निराश हूं…’, शहजाद पूनावाला के VIDEO ने मचाई खलबली, खोली राहुल गांधी की पोल

Shehzad Poonawalla Viral Video: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफे की खबरों के बीच शहजाद पूनावाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने व्यंग्य करते हुए पीएम मोदी को ‘तानाशाह बनने में फेल’ बताया है और राहुल गांधी पर असली तानाशाही का आरोप लगाया है.

Shehzad Poonawalla viral video on pm modi rahul gandhi

Shehzad Poonawalla Viral Video: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफे की अटकलों के बीच, शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में पूनावाला ने एक बेहद तीखे और व्यंग्यात्मक लहजे में विपक्ष की ‘तानाशाही’ वाली नैरेटिव की धज्जियां उड़ा दी हैं. वीडियो में वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह निराश हो चुके हैं, क्योंकि वे पिछले 12 सालों में एक ढंग के ‘तानाशाह’ भी नहीं बन पाए.

‘आप फेल हो गए मोदी जी’ (Shehzad Poonawalla On PM Modi)

पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी वीडियो में उस घटना का जिक्र किया जिसमें पीएम मोदी, उन्हें और उनकी मां को गाली देने वाले बच्चों को माफ करने की अपील कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लेफ्ट लिबरल्स की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा-

“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह से निराश हूं. 12 साल हो गए और वह एक फेलियर हैं. उन्हें ठीक से तानाशाह बनना नहीं आ रहा है. एक तानाशाह की तरह बर्ताव करने के बजाय, वे रात में वीडियो जारी कर पुलिस और समाज से कहते हैं कि गाली देने वाले बच्चे शरारती हैं, इन्हें माफ कर दीजिए!”

‘असली तानाशाह क्या होता है, राहुल गांधी से सीखिए’ (Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi)

पूनावाला का यह व्यंग्य यहीं नहीं रुका. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा और तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, जो इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के वंशज हैं, असली तानाशाह क्या होता है, मोदी जी आप उनसे सीखिए. केरल में तीन इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल का अपमान किया तो 5 हजार लोगों पर केस हो गया. कर्नाटक में पोस्टर दिखाने पर केस हुआ.

पूनावाला ने इमरजेंसी का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि जब साधु-संत आंदोलन करने निकले तो इंदिरा गांधी ने गोलियों से भून दिया था. अन्ना हजारे के आंदोलन में लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया था. पूनावाला ने कहा कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर असली तानाशाह की तरह राहुल गांधी केस दर्ज करवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले: पटरियों पर दौड़ेंगी 40 नई ट्रेनें, जानें पूरा मास्टरप्लान

कांग्रेस से BJP तक का सफर और अब इस्तीफा

आपको बता दें कि 2008 में NSUI से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बगावत कर दी थी. इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और पार्टी के सबसे मुखर प्रवक्ता बने. अब अचानक उनके इस्तीफे (Shehzad Poonawalla resigns BJP) की खबरों और इस वायरल ‘व्यंग्यात्मक’ वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read